Boyfriend Beats Girlfriend To Death Tells Relatives She Deserved This: एक सनकी आशिक ने अपने प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी और कहा कि ये इसी की हकदार थी। मामला स्कॉटलैंड का है।
आरोपी क्रिस्टोफर कुक फिलहाल जेल में है। आरोप है कि क्रिस्टोफर ने इस साल 16 जनवरी की रात अपनी प्रेमिका 54 साल की जैकलीन केर के घर पहुंचा। यहां किसी बात पर हुए विवाद के बाद क्रिस्टोफर ने अपनी प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
जांच में सामने आया था कि आरोपी ने अपनी प्रेमिका के सिर और गर्दन पर कई वार किए थे। मृतका के शव को देखकर लग रहा था कि वो किसी कार हादसे की शिकार हुई हो। मामले की सुनवाई के दौरान जज लॉर्ड वियर ने आरोपी से कहा कि उसे अपने अपराध के लिए जीवन का काफी लंबा वक्त सलाखों के पीछे गुजरना होगा।
फर्श पर तपड़पता छोड़ा, फिर भाग निकला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी क्रिस्टोफर कुक ने जैकलीन की पिटाई के बाद उसे बाथरूम के फर्श पर तड़पता छोड़ दिया था। इसके बाद घर के बाहर आया और भाग निकला। उधर, वारदात के करीब 24 घंटे बाद जैकलीन के दोस्त जब उसके घर पहुंचे तो वारदात का पता चला।
बताया जा रहा है कि वारदात के अगले दिन आरोपी क्रिस्टोफर को एबरडीन के ब्रिज ऑफ डॉन इलाके में देखा गया। इस दौरान संयोग से वहां मौजूद जैकलीन के भतीजे केविन केर को पकड़ लिया। केविन ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी और पुलिस के आने तक उसे दबोचे रखा।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने इस दौरान कबूल किया कि उसने जैकलीन की हत्या की है और वो इसी की हकदार थी। बताया जाता है कि फरवरी 2022 में एबरडीन में क्रिस्टोफर और जैकलीन की मुलाकात हुई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी क्रिस्टोफर कुक को अगले महीने सजा सुनाई जाएगी।
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 hr ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
8 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
8 hrs agoLIVE: आज अयोध्या धाम अपना गौरव प्राप्त कर चुकी है- सीएम योगी
11 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
11 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
11 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
12 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
23 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines