PM Sheikh Hasina slams opposition leaders: बॉयकॉट इंडिया कैंपेन पर बांग्लादेश प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को जमकर फटकार लगाई है। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने भारत के विरोध में चल रहे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कैंपेन की तीखी आलोचना की है।
विपक्षी नेता अपनी बीवियों की जलाएं साड़ियां
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बैठक को संबोधित करते हुए बीएनपी के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। शेख हसीना ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए जमकर लताड़ लगाई। शेख हसीना ने कहा कि अगर बीएनपी वास्तव में भारत के बने उत्पादों का बहिष्कार करने की बात कर रहा है ,भारत के बने उत्पादों का विरोध कर रही हैं । पहले विपक्ष के नेता अपनी बीवियों की साड़ियों को जलाकर दिखाएं। इतना ही नहीं शेख हसीना ने आगे कहा कि विपक्षी नेताओं को यह बताना चाहिए कि उनकी बीवियों के पास जितनी इंडियन साड़ियां हैं? आखिर क्या कारण है कि उन्होंने अब तक साड़ियों में आग क्यों नहीं लगाई है।
इंडियन मसालों के बिना क्यों नहीं बनाते खाना
भारत के साथ शेख हसीना के संबंध अच्छे रहे हैं। बॉयकाट इंडिया अभियान को लेकर शेख हसीना ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि जब बीएनपी सत्ता में थी तो मंत्री और उनकी पत्नियां जब भारत यात्रा पर जाती थी तो भारत यात्रा के दौरान जमकर साड़ियों की खरीददारी करते थे। भारत में साड़ियां खरीदने के बाद बांगलादेश में आकर साड़ियों को बेचते भी थे । बांग्लादेश प्रधानमंत्री ने विपक्षी नेताओं की क्लास लगाते हुए कहा कि भारतीय उत्पादों से इतनी ही परेशानी है तो किचन में भी भारतीय मसालों का इस्तेमाल न करें। क्या वे भारत में बने मसालों का उपयोग करें बगैर खाना नहीं खा सकते।बता दें कि पिछले साल हुए चुनाव में शेख हसीना ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।
संबंधित खबरें
चीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
2 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
6 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
8 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
8 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
8 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
8 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
16 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
22 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines