Boy Friend Stabbed Knife School Girl In Britain: ब्रिटेन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल छात्र ने अपनी पूर्व प्रेमिका का बस में पीछा किया। वह अपनी पूर्व प्रेमिका को फूल और पत्र देना चाहता था। इतना ही नहीं उसकी पूर्व प्रेमिका भी ब्रेकअप के बाद उसे एक सामान का बैग लौटाना चाहती थी। लेकिन इस बीच दोनों में विवाद हो गया।
बस स्टाॅप पर खड़े यात्रियों में से किसी एक ने बताया कि गुस्से में लड़के ने एक फीट लंबा चाकू निकाला और अपनी पूर्व प्रेमिका पर वार कर दिया। इस दौरान पूर्व प्रेमिका के साथ उसकी दोस्त भी थी। वह अपने दोस्त को बचाने के लिए आगे आई तो चाकू उसे लग गया।
प्रेमी ने गर्दन-छाती पर किए वार
बस में यात्रा कर रही ब्रिजेट नाम की एक महिला यात्री ने बताया कि हर कोई घबरा गया था। घटना के बाद 2 बस ड्राइवर और एक महिला पीड़िता की मदद करने के लिए आगे आए। प्रेमी ने उसकी गर्दन और छाती पर चाकू मारा था। बस स्टाॅप पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि घटना के बाद बस में सवार सभी लोग बाहर आ गए। वहीं हमला करने के बाद प्रेमी फरार हो गया।
लड़की नहीं चाहती थी लड़का करीब आए
उसने आगे बताया कि हमने प्रेमी को पकड़ने की कोशिश की और कई लोगों ने लड़की को बचाने की कोशिश की। इस घटना के बाद मैं बहुत हैरान था। मैं अंदर से हिल गया था। मैं काम खत्म करने के बाद सो नहीं सका इसलिए मैं वापस आ गया मैं देखना चाहता था कि लड़की ठीक है या नहीं। विक्टर ने बताया कि एक लड़की जो कि हरे रंग का ब्लेजर पहने हुई थी ऐसा लग रहा था कि वह नहीं चाहती थी कि लड़का करीब आए। इससे पहले उसने एक फीट लंबा चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया।
पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार
लड़की का नाम एलियाना था। घटना के बाद उसका परिवार दक्षिण लंदन स्थित क्रॅायडन में घटनास्थल पर पहुंचा। लेकिन सुबह 8ः30 बजे के बाद हुई चाकूबाजी की घटना के बाद लड़की ने दम तोड़ दिया। वहीं हमले के बाद लड़का संदिग्ध पांच मील दूर न्यू एडिंगटन भाग गया था। यहां उसे एक ट्राम से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित खबरें
LIVE: PM मोदी ने किया ‘चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन’ का उद्घाटन
2 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
5 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
14 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
19 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
20 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
20 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
21 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
1 day agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines