UK Crime News: यूके की विनचेस्टर क्राउन कोर्ट कोर्ट ने एक व्यक्ति को 19 साल जेल की सजा सुनाई है। वहीं, हत्या के मामले में लड़की को बरी कर दिया गया है। लेकिन उसे कोर्ट ने सबूत मिटाने की दोषी माना है। उसे चार साल की सजा सुनाई गई है। हत्यारे ने अपने किराएदार को मौत के घाट उतार दिया था। बेंजामिन एटकिंस नामक हत्यारे की पुलिस हिरासत में एक तस्वीर भी सामने आई है। आरोपी के बाल और दाढ़ी बढ़ी हुई है। शख्स गहरे भूरे रंग की दीवार के आगे नजर आ रहा है, जिसने ग्रे रंग का टॉप पहना हुआ है। जिसे देख लग रहा है कि वह न तो काफी दिन से नहाया है और न ही शेविंग की है।
ड्रग्स का आदी है हत्यारा, पैसे छीनते समय हत्या
49 साल के बेंजामिन ने पिछले साल अगस्त में अपने किराएदार से जबरदस्ती ड्रग्स के लिए पैसे छीनने की कोशिश की थी। उसने मृतक साइमन शॉटन को बोर्नमाउथ स्थित अपने घर के बगीचे में नीचे दबा लिया और आरी से जिंदा काटने लगा। वह तब तक नहीं रुका, जब तक उसकी मौत न हो गई। इसके बाद शरीर के टुकड़े किए। आरोपी ने बताया कि साइमन उसको पसंद नहीं करता था। हत्या के बाद शरीर के टुकड़े एक बैग में भरे और बोस्कोम्बे समुद्र तट पर फेंक दिया था। वहीं, साइमन के सिर और गाल को उसने घर पर पकाया और खा गया था। इसके बारे में उसकी 39 साल की गर्लफ्रेंड डेबी परेरा को भी पता था।
यह भी पढ़ें:बेशर्म पिता! बच्चे के सामने कार में बना रहा था संबंध! देख जुट गई भीड़; फिर…
बेंजामिन एटकिंस ने पैसे और ड्रग्स को लेकर हुए विवाद के बाद अपने किरायेदार की हत्या कर दी। न्यायाधीश स्टेसी ने कहा कि एटकिंस की हरकतें डरावनी और चौंकाने वाली हैं। कोई आदमी कैसे इतना निर्दयी हो सकता है। साइमन के शरीर के कुछ हिस्से पुलिस ने बोर्नमाउथ स्थित घर के आसपास से भी बरामद किए थे। साइमन के पैर और दूसरे अंग समंदर किनारे एक बैग में मिल गए थे। एक आदमी ने बारिश से बचने के लिए पेड़ का सहारा लिया था। ये अंग उसके ऊपर आकर गिरे थे।
इस साल फरवरी में मिली थी खोपड़ी
आरोपी ने पीड़ित के हाथ आइल्सबरी रोड स्थित दंपती के बगीचे में फेंक दिए थे। जो बरामद कर लिए गए थे। साइमन की धड़ बोस्कोंबे चाइन गार्डन और खोपड़ी के हिस्से वालपोल लेन से फरवरी 2024 में मिले थे। तब तक वारदात को काफी समय हो गया था। हालांकि कोर्ट में हत्यारे ने दावा किया था कि उसने आत्मरक्षा में साइमन का कत्ल किया। लेकिन पुलिस जांच में सामने आया था कि बेंजामिन साइमन के पर्स से बैसे छीन रहा था। साइमन ने विरोध किया तो आरोपी ने क्रूरता से उसकी जान ले ली।
यह भी पढ़ें:गिद्धों के कारण क्यों मारे गए 5 लाख लोग? चौंकाने वाली स्टडी रिपोर्ट आई सामने
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
6 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
11 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
18 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
18 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
20 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
20 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
21 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
21 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines