नई दिल्ली: नौकरी में प्रमोशन न मिलने से नाराज एक युवक ने बॉस समेत उनके पूरे परिवार की हत्या कर दी। आठ साल बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है। मामला अमेरिका का ह्यूस्टन का है। ह्यूस्टन क्रॉनिकल के अनुसार, आरोपी फेंग लू चीन का रहने वाला है। उसे 11 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने 30 जनवरी 2014 को बॉस और उनके पूरे परिवार की हत्या की थी। आरोपी ने अपने बॉस माओय सन, उनकी पत्नी मेईक्सी सन, उनकी बेटी टिमोथी सन और बेटे टाइटस सन की गोली मारकर हत्या की थी।आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने हत्या के कारणों का भी खुलासा कर दिया है।
दूसरे विभाग में ट्रांसफर भी चाहता था आरोपी
पुलिस ने कहा कि 58 साल का फेंग लू ने हत्या के पीछे के कारणों के बारे में बताया कि माओय ने उसे प्रमोट नहीं किया था, इसलिए उसने परिवार समेत माओय की हत्या कर दी। पुलिस की ओर से दायर अदालती दस्तावेजों के अनुसार, फेंग कंपनी के अनुसंधान और विकास विभाग में ट्रांसफर चाहता था।
अगले दिन जब फेंग लू ऑफिस पहुंचा तो अपने सहकर्मियों का अजीब व्यवहार देखा और उसे संदेह हुआ कि उसके बॉस माओय ने उसके बारे में कुछ अपमानजनक कहा है। ह्यूस्टन क्रॉनिकल द्वारा प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, आरोपी को लगा कि शायद इसी कारण उसे प्रमोशन नहीं मिला है।
अभी पढ़ें – भारत ने इस वर्ष श्रीलंका को दी 4 बिलियन अमरीकी डालर की मदद
आरोपी की पत्नी ने जांचकर्ताओं को दी ये जानकारी
हत्या के बाद आरोपी की पत्नी ने जांचकर्ताओं को बताया कि फेंग का माओय से प्रमोशन को लेकर विवाद था। जांचकर्ताओं द्वारा उसे बताए जाने के बाद कि फैंग ने एक बन्दूक खरीदी है, उसने इसके बारे में किसी भी तरह की जानकारी से इनकार किया।
उधर, आरोपी फैंग ने जांचकर्ताओं से कहा था कि वह इस घटना को लेकर माओ से नाराज था, लेकिन हत्याओं में उसकी कोई भूमिका होने से इनकार करता रहा।
द डेली बीस्ट ने बताया कि फोरेंसिक टीम को माओय के परिवार के घर से डीएनए के कुछ नमूने जुटाए थे। ये नमूने फेंग से मेल खाते थे, लेकिन जब तक नतीजे आए, तब तक वह चीन वापस लौट चुका था। जांचकर्ताओं ने सोचा कि वे कभी भी फेंग को गिरफ्तार नहीं कर पाएंगे, लेकिन हाल ही में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी फेंग किसी काम से यहां आया है तो उसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
10 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
14 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
17 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
17 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
19 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines