हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

रूसी ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे बोरिस जॉनसन, उनकी ट्रेन गुजरते ही स्टेशन पर हुआ धमाका; पूर्व CIA चीफ दूसरी ट्रेन में थे सवार

यूक्रेन के सरकारी रेल संचालक के अनुसार, एक अन्य ट्रेन, जिसमें सीआईए के पूर्व निदेशक डेविड पेट्रियस सवार थे, ड्रोन के हमले के समय याहोदीन स्टेशन पर ही मौजूद थी.

विज्ञापन
ये विदेशी अधिकारी कीव में आयोजित एक सुरक्षा सम्मेलन से लौट रहे थे. (Image - X/carlbildt)

रूस के एक ड्रोन ने रविवार को यूक्रेन-पोलैंड सीमा के निकट एक रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया. यह घटना ऐसे समय में हुई, जब कुछ ही देर पहले ब्रिटेन और स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्रियों सहित कई वरिष्ठ विदेशी अधिकारी वहां से अन्य ट्रेन से गुजर चुके थे. यूक्रेन के सरकारी रेल संचालक ने यह जानकारी दी. यूक्रेन के सरकारी रेल संचालक के अनुसार, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ट और यूरोपीय संघ के कई देशों के सुरक्षा सलाहकारों को ले जा रही एक राजनयिक ट्रेन ने जानबूझकर याहोदीन स्टेशन से निर्धारित समय से पहले प्रस्थान किया था. ये विदेशी अधिकारी कीव में आयोजित एक सुरक्षा सम्मेलन से लौट रहे थे.

रेल संचालक ने ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘इस बात की काफी संभावना है कि रूसी ड्रोन का वास्तविक निशाना राजनयिक ट्रेन ही थी, जो निर्धारित समय से पहले स्टेशन से रवाना हो गई थी.’ स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री बिल्ट ने ‘एक्स’ पर याहोदीन-दोरुहुस्क सीमा चौकी के पास स्थित याहोदीन स्टेशन पर हुए हमले का वीडियो साझा किया.

यूक्रेन के सरकारी रेल संचालक के अनुसार, एक अन्य ट्रेन, जिसमें सीआईए के पूर्व निदेशक डेविड पेट्रियस सवार थे, ड्रोन के हमले के समय याहोदीन स्टेशन पर ही मौजूद थी. किसी भी ट्रेन में तत्काल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola