Boris Johnson Ex UK Prime Minister Joins GB News Channel As Presenter: पूर्व ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन अब नए किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने नई नौकरी तलाश ली है। अब वे जीबी न्यूज चैनल के साथ जुड़ गए हैं। शुक्रवार को खुद बोरिस जॉनसन ने इस बात का खुलासा किया। बताया कि चैनल से जुड़ने के लिए काफी उत्सुक हूं। वे चैनल पर बतौर प्रस्तुतकर्ता नजर आएंगे। राजनीति में आने से पहले बोरिस एक पत्रकार के रुप में काम करते थे।
चैनल से जुड़ने को उत्सुक
बोरिस जॉनसन ने कहा कि मैं इस उल्लेखनीय नए टीवी चैनल को रूस से लेकर चीन, यूक्रेन में युद्ध, हम उन सभी चुनौतियों से कैसे निपटते हैं, हमारे लिए आगे आने वाले बड़े अवसरों पर अपने स्पष्ट विचार देने जा रहा हूं। मैं जीबी न्यूज़ से जुड़ने के लिए बहुत उत्सुक हूं।
इलेक्शन कवर करेंगे जॉनसन
जीबी न्यूज ने कहा कि बोरिस जॉनसन 2024 की शुरुआत में एक प्रस्तुतकर्ता, कार्यक्रम निर्माता और कमेंटटेटर के रूप में काम करेंगे। ब्रिटेन के अगले राष्ट्रीय चुनाव, जो अगले साल होने की उम्मीद है, के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में चुनावों को कवर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जीबी टीवी चैनल 2021 में शुरू हुआ था।
1987 में शुरू किया था जर्नलिज्म
बोरिस जॉनसन 2019 में प्रधानमंत्री बने थे। उनका जन्म 1964 में न्यूयॉर्क सिटी में हुआ था। 1986 में वे ऑक्सफोर्ड यूनियन के प्रेसिडेंट चुने गए थे। 1987 में जर्नलिज्म करियर की शुरुआत की थी। वे 2008 से 2016 तक लंदन के मेयर रहे। कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री रहते हुए उन पर पीएमओ में पार्टी करने के आरोप लगे थे। उन्होंने अपने 56वें बर्थडे पर 10 डाउनिंग स्ट्रीट में शराब पार्टी की थी। ये पार्टी उनकी पत्नी ने रखी थी। इसके अलावा कई घोटालों के आरोपों के बाद उन्होंने 2022 में इस्तीफा दे दिया। जिसके कारण उन्हें कई कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों का समर्थन खोना पड़ा। राजनीति में प्रवेश करने से पहले एक पत्रकार के रूप में काम करने वाले जॉनसन ने जून में डेली मेल के लिए कॉलम लिखना शुरू किया है।
यह भी पढ़ें: भारत के 70 सैनिकों को निकालेगा मालदीव, नव निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने दिखाया असली रंग
संबंधित खबरें
आज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
2 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
2 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
4 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
11 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
12 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
20 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
22 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
23 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines