हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इस देश में खोजा गया था 'ईसा मसीह' के भाई का अस्थि बॉक्स, Christmas से पहले फिर चर्चा में...

Bone box of Jesus brother discovered in Israel: इस बक्से की खोज 1976 में की गई थी, 2002 में इसे लोगों के सामने लाया गया था।

विज्ञापन
अस्थि बॉक्स का फोटो

Bone box of Jesus brother discovered in Israel: क्रिसमस 2025 से पहले यीशु मसीह के भाई की अस्थियों का बॉक्स एक बार फिर चर्चा में है। बता दें इसके इजराइल में मिलने का दावा किया जाता है। ये बॉक्स करीब 2000 साल से ज्यादा पुराना है। फिलहाल ये बॉक्स अमेरिका में एक प्रदर्शनी में रखा गया है, जिसके बाद इसे एक बार फिर मीडिया में सुर्खियां बटोर ली हैं।

Aramaic भाषा में लिखा है ‘जेम्स’, जोसेफ का पुत्र

दुनिया के पुरातत्व एक्सपर्ट इसे ‘ईसा’ के समय की सबसे महत्वपूर्ण वस्तु बताते हैं। ये बॉक्स चूना पत्थर का बना हुआ है और इस पर नक्काशी की गई है। इस अस्थि-पात्र पर Aramaic भाषा में ‘जेम्स’, जोसेफ का पुत्र… यीशु का भाई’ लिखा हुआ है। इसी से पुरातत्व एक्सपर्ट अनुमान लगाते रहे हैं कि इस बक्से में कभी James the Just के अवशेष रखे गए होंगे।

यरूशलेम में ईसाइयों के पहले नेता थे जेम्स

बता दें जेम्स यीशु के भाई थे और उन्हें क्रूस पर चढ़ाया गया था। वह यरूशलेम में ईसाइयों के पहले नेता थे। जानकारी के अनुसार वर्तमान में अमेरिका के अटलांटा स्थित पुलमैन यार्ड्स में ईसा के समय की 350 ऐतिहासिक कलाकृतियों की प्रदर्शनी में इसे रखा गया है।

विज्ञापन

इस बक्से की खोज 1976 में की गई थी

जानकारी के अनुसार इस बक्से की खोज 1976 में की गई थी। लेकिन बाइबल की अनेक पुरातात्विक खोजों की तरह, यह अस्थि-पेटी उस समय विवादों में उलझ गई जब 2002 में इसे जनता के सामने लाया गया था। इसके बाद 2003 में इसके मालिक ओडेड गोलान पर शिलालेख को जाली बनाने का आरोप लगाया गया था, विशेषज्ञों का आरोप है कि उन्होंने चूना पत्थर पर ‘यीशु का भाई’ वाक्यांश खुद जोड़ा था। इस आरोप के बाद गोलान ने अपना नाम साफ़ करने के लिए लड़ाई लड़ी और 10 साल की सुनवाई के बाद, उन्हें बरी कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: कांच की काल कोठरी में 46 साल से बंद, 7 लोगों को मारने का टारगेट; कौन है 71 साल का ये शख्स?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola