हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऑस्ट्रेलिया में Bondi Beach जैसे हमले की साजिश नाकाम, पुलिस ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को गुरुवार शाम बॉन्डी बीच एरिया में हमले की योजना की पुख्ता जानकारी मिली. ऑपरेशन के दौरान वाहनों की तलाशी ली गई, जिसमें हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को झगझोर कर रख दिया है. यहूदियों को निशाना बनाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया में बड़े स्तर पर आंतकियों की तलाश की जा रही है. इसी क्रम में गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने समय रहते बॉन्डी बीच जैसे एक और आतंकी हमले की साजिश को विफल कर दिया. गुरुवार की शाम को संभावित हिंसक घटना की खुफिया जानकारी मिलने के बाद न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया.

न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को गुरुवार शाम बॉन्डी बीच एरिया में हमले की योजना की पुख्ता जानकारी मिली. ऑपरेशन के दौरान वाहनों की तलाशी ली गई, जिसमें हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई. गिरफ्तार संदिग्धों में ज्यादातर मेलबर्न और सिडनी के निवासी शामिल हैं, जो कट्टरपंथी इस्लामिक समूहों से जुड़े बताए जा रहे हैं.

तलाशी के दौरान पकड़े गए संदिग्ध


न्यू साउथ वेल्स पुलिस के मुताबिक, यह ऑपरेशन उस इनपुट के बाद शुरू किया गया, जिसमें संकेत मिले थे कि किसी हिंसक हमले की योजना बनाई जा रही है. इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने दो गाड़ियों को इंटरसेप्ट किया और उन्हें सड़क पर रोककर तलाशी ली. हालांकि जांच एजेंसियों ने फिलहाल साफ किया है कि इस कार्रवाई का बॉन्डाई बीच के आतंकवादी हमले की मौजूदा जांच से सीधा संबंध अभी तक सामने नहीं आया है, इसलिए दोनों मामलों को आधिकारिक रूप से अलग–अलग देखा जा रहा है.

विज्ञापन

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पुरुष सड़क पर बैठे हैं, जबकि कमांडो जैसी वर्दी पहने जवान चारों ओर घेरा बनाकर खड़े थे. संदिग्धों को बंदूक की नोक पर जमीन पर बिठाकर हथकड़ी लगाई गई और एक–एक कर उनकी तलाशी ली गई.

यह भी पढ़ें: Baba Vanga predictions 2026: डराती क्यों हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां? गहराएगा पैसे-पैसे का संकट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola