हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फ्लाइट में बम है...सुन यात्रियों में हड़कंप मचा; दिल्ली से लंदन जा रहा था विस्तारा एयरलाइन का विमान

Vistara Flight Emergency Landing: फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलते ही विस्तारा की इंटरनेशनल फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। करीब ढाई घंटे चली चैकिंग के बाद फ्लाइट को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

विज्ञापन
विस्तार की इंटरनेशनल फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

Bomb Threat to Vistara Flight: एक और फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली, जिससे पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स में हड़कंप मच गया। 30 से 35 हजार फीट की ऊंचाई पर 500 से ज्यादा लोगों की जान दांव पर लगी थी। एयरलाइन मैनेजमेंट से हरी झंडी मिलते ही ATC सें संपर्क करके फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट पर सभी पैसेंजर्स और विमान की जांच करने के बाद फ्लाइट को उसके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। करीब ढाई घंटे चली चैकिंग के बाद धमकी झूठी होने की संतुष्टि होने पर ही फ्लाइट को टेकऑफ होने दिया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फ्लाइट में सफर कर रहे सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। एयरलाइन के प्रवक्ताओं ने शनिवार सुबह मामले की पुष्टि की।

 

फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विस्तारा एयरलाइन की इंटरनेशनल फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली से लंदन जाने के लिए टेकऑफ हुई फ्लाइट UK17 को जब बम होने की धमकी मिली तो फ्लाइट को फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। बोइंग 787 विमान को एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग होते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने घेर लिया। सबसे पहले यात्रियों को इमरजेंसी गेट के रास्ते से रेस्क्यू किया गया। इसके बाद बम और डॉग स्कवाड के साथ विमान और सामान खंगाला गया, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। एयरलाइन अधिकारियों को फ्लाइट में बम होने की धमकी भरा संदेश मिला था। प्रोटोकॉल के तहत मामले की जानकारी सबसे पहले पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों को दी गई और फिर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:क्या थी रतन टाटा की आखिरी ख्वाहिश? जानें वसीयत में किन्हें सौंपी गई इच्छा पूरी करने की जिम्मेदारी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अपनाया सख्त रवैया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में भारत से उड़ान भरने वाली 40 से ज्यादा फ्लाइटों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ज्यादातर धमकियां इंटरनेशनल फ्लाइट्स को मिली हैं, जो जांच में झूठी साबित हुईं, लेकिन इस तरह की धमकियों से दहशत का माहौल बन जाता है। इसलिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अब सख्त रवैया अपना लिया है। फ्लाइट में बम होने की झूठी धमकी देने की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम लागू करने की योजना मंत्रालय बना रहा है। इसके तहत धमकी देने वालों को नो-फ्लाई सूची में डालना भी शामिल है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Noel Tata टाटा ग्रुप में क्या भूमिका निभाएंगे? वे क्यों नहीं बन सकते कंपनी और ट्रस्ट दोनों के चेयरमैन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola