Bomb Cyclone: संयुक्त राज्य अमेरिका में बर्फीले तूफान से अलग-अलग जगहों पर 34 लोगों की जान चली गई है। तूफान ने देश के अधिकांश हिस्सों को बर्फ और तेज हवाओं से जकड़ लिया है। इस तूफान से और लोगों के मारे जाने की आशंका है। कई लोग बर्फबारी के चलते घर के अंदर फंस गए हैं और लाखों लोगों के घरों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
PowerOutage.us के अनुसार, वर्तमान में एक लाख से अधिक लोग ब्लैकआउट और बिजली आउटेज का सामना कर रहे हैं। बफ़ेलो में 16% निवासियों के पास क्रिसमस पर बिजली नहीं थी। कनाडा में कम से कम 1,40,000 यूटिलिटी कस्टमर्स के पास भी बिजली नहीं थी।
और पढ़िए – नेपाल में ‘प्रचंड’ की हुकूमत: ढाई साल रहेंगे प्रधानमंत्री, कल लेंगे शपथ
यात्रा भी पूरा तरह प्रभावित
बम साइक्लोन ने लाखों अमेरिकियों की यात्रा योजनाओं को बाधित कर दिया है, जिससे यात्रियों को वर्ष के सबसे व्यस्त समय में फ्लाइट्स और ट्रेनों के समय में देरी और रद्दीकरण का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट ट्रैकिंग साइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, क्रिसमस से ठीक दो दिन पहले गुरुवार को करीब 2,700 उड़ानें रद्द करने के बाद भी 6,000 उड़ानें रद्द कर दी गईं।
सामान्य से नीचे पहुंचा तापमान
द एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, तूफान का दायरा अभूतपूर्व रहा है, जो कनाडा के पास ग्रेट लेक्स से लेकर मैक्सिको की सीमा के साथ रियो ग्रांडे तक फैला हुआ है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि संयुक्त राज्य के लगभग 60% नागरिकों को सर्दियों के मौसम की सलाह या चेतावनी का सामना करना पड़ा और रॉकी पर्वत के पूर्व से एपलाचियन तक तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर गया।
और पढ़िए – चीन में कोरोना की ‘सुनामी’; अस्पतालों के ICU और कॉरिडोर में भीड़ इतनी कि मरीजों को लौटा रहे डॉक्टर
-45°C तक गिरा तापमान
तूफान चक्रवात के कारण केंद्रीय राज्यों के तापमान में गिरावट आई है। अमेरिका के कुछ हिस्सों में, क्रिसमस से दो दिन पहले पारा -45 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे नागरिक अपने घरों में पैक हो गए।
रिकॉर्ड तोड़ ठंड ने अमेरिका को जकड़ लिया है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, बम चक्रवात तब बनता है जब वायुमंडलीय दबाव तेज तूफान में तेजी से गिरता है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
4 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
6 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
10 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
10 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
12 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
19 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
20 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines