Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर के खार में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के स्थानीय नेता समेत 44 लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसी के अनुसार, जेयूआई-एफ के एक नेता भाषण दे रहे थे, उसी दौरान विस्फोट हुआ। जानकारी के अनुसार, इस धमाके में 100 से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं।
जियो न्यूज का कैमरामैन गंभीर
पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के मुताबिक, जिला आपातकालीन अधिकारी ने बताया, घायलों को टिमरगारा और पेशावर के लिए भी शिफ्ट किया जा रहा है। घायलों में जियो न्यूज के कैमरामैन समीउल्लाह भी शामिल हैं। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लोअर दीर के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाम को चार बजे हुआ विस्फोट
जेयूआई-एफ खैबर पख्तूनख्वा के प्रवक्ता अब्दुल जलील खान ने जियो न्यूज को बताया कि विस्फोट शाम करीब 4 बजे हुआ, जब मौलाना लईक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वहीं एक प्रांतीय प्रवक्ता ने बताया कि सम्मेलन के दौरान जेयूआई-एफ एमएनए मौलाना जमालुद्दीन और सीनेटर अब्दुल रशीद भी मौजूद थे। उन्होंने पुष्टि की कि मृतकों में जेयूआई-एफ के तहसील खार अमीर मौलाना जियाउल्लाह भी शामिल हैं।
बम विस्फोट की जांच की मांग
जेयूआई-एफ प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और केपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री आजम खान से घटना की जांच कराने की मांग की। फजल ने विस्फोट की निंदा करते हुए घायलों के स्वास्थ्य और मृतकों के लिए मदद की अपील की है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करने का भी आग्रह किया।
दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
2 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
3 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
3 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
4 hrs agoस्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
8 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
9 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
10 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
10 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
11 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines