Bolivia 2 Bus Collision: साउथ बोलीविया में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 37 लोगों की मौत हो गई है। करीब 40 लोग घायल हुए हैं। हादसा 2 बसों के आपस में टकराने से हुआ। हादसा बैलेंस बिगड़ने के कारण हुआ, जिस वजह से एक बस डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन मे आ गई और दूसरी बस से भिड़ गई। हादसे में मारे गए लोगों में 2 बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस कमांडर विल्सन फ्लोरेस ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि एक बस के ड्राइवर की हालत नाजुक है और दूसरी बस के ड्राइवर की हालत अब स्थिर है। घायल लोग भी खतरे से बाहर हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे का केस दर्ज कर करके टक्कर होने के सही कारणों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें:Agra Accident: भीषण हादसे में 5 की मौत, आपस में भिड़ीं बाइक और बुलेट, शादी के जश्न से लौट रहे थे
ड्राइवरों के अल्कोहल टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस कमांडर विल्सन फ्लोरेस ने बताया कि हादसा हाईवे पर उयूनी ओर कोलचानी के बीच हुआ। उयूनी से लगभग 5 किलोमीटर दूर हुए हादसे का शिकार हुई एक बस ओरुरो शहर जा रही थी, जहां लैटिन अमेरिका के सबसे बड़े त्योहारों में से एक प्रसिद्ध ओरुरो कार्निवल चल रहा था।
इसी कार्निवल में शिरकत करने के लिए लोग जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। इस कार्निवल में हजारों लोग हिस्सा लेते हैं। पुलिस अधिकारी दोनों ड्राइवरों के अल्कोहल टेस्ट की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो ड्राइवरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:Agra Accident: एक चूक ने छीनी 4 जिंदगियां! कब हुआ महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट?
पिछले 2 महीने में हो चुके 2 बड़े हादसे
बोलिवियाई मीडिया में प्रसारित तस्वीरों में एक बस का मलबा दिख रहा है, जिसका बाहरी हिस्सा फटा हुआ है और सामान सड़क के किनारे बिखरा हुआ है। आपातकालीन टीमों ने दोनों वाहनों को जब्त किया। घायलों को ओरुरो और पोटोसी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है तथा घायलों की स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है।
बोलीविया के पहाड़ी पोटोसी क्षेत्र में अकसर हादसे होते हैं। पिछले महीने ही पोटोसी और ओरुरो के बीच एक बस लगभग 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। जनवरी में इसी तरह की एक त्रासदी में 19 लोगों की जान चली गई थी।
संबंधित खबरें
गाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 hr agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
2 hrs agoLIVE: बॉम्बे हाईकोर्ट और अमिताभ के 'जलसा' को मिली बम से उड़ाने की धमकी
6 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
7 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
7 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
8 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
8 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
16 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
19 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines