Boeing 777 Plane Accident Video Viral: उड़ान भरते ही अचानक प्लेन रनवे पर गिर गया। पीछे का हिस्सा टूटा और आग लगने से धुआं निकलने लगा। वहीं प्लेन करीब 100 फीट तक घिसटते हुए रुक गया। हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर जान हलक में अटक जाएगी। समय रहते बचाव अभियान चलाने से करीब 500 पैसेंजरों की जान बच गई। एयरपोर्ट स्टाफ और रेस्क्यू टीम ने यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला और टर्मिनल में पहुंचाकर राहत की सांस ली। इसके बाद विमान को कब्जे में लेकर आग बुझाई गई। हादसा इटली में हुआ और लैटैम एयरलाइंस का बोइंग 777 प्लेन था।
ब्राजील के लिए टेकऑफ हो रही थी फ्लाइट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टेकऑफ के दौरान प्लेन से धुआं निकलने लगा और वह चिंगारियां छोड़ते हुए रनवे पर गिर गया। इसके बाद प्लेन पिछला हिस्सा रनवे पर घिसटता रहा। कोरिएरे डेला सेरा की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा मालपेंसा एयरपोर्ट पर हुआ। प्लेन 500 से ज्यादा पैसेंजरों को लेकर ब्राजील के साओ पाउलो के लिए उड़ान भरने वाला था कि जेट का पिछला हिस्सा किसी खराबी के कारण टेकऑफ के बीच में अचानक रनवे पर गिर गया। हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए उड़ान भरी, लेकिन पिछले हिस्से से चिंगारियां निकलते देखकर वापस एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
रूस और नेपाल में भी हादसे का शिकार हुए विमान
बता दें कि बीते दिन नेपाल में लुम्बिनी में सिद्धार्थनगर स्थित गौतमबुद्ध एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते समय प्लेन स्किड हो गया। फ्लाइट में 59 पैसेंजर सवार थे, जो बिल्कुल सुरक्षित हैं। हादसा बारिश के कारण रनवे पर जमा हुए कीचड़ के कारण हुआ, जिसमें प्लेन फंस गया था। प्लेन प्राइवेट एयरलाइन बुद्ध एयर का था। रूपान्देही जिला पुलिस प्रवक्ता मनोहर प्रसाद भट्टा ने हादसे की पुष्टि की। दूसरी ओर, रूस में एक पैसेंजर प्लेन मॉस्को शहर हादसाग्रस्त हुआ। हादसे में 3 क्रू मेंबर्स की जान गई। वहीं हादसे के वक्त प्लेन में काई पैसेंजर नहीं था। हादसे का शिकार हुआ प्लेन सुखोई सुपरजेट100 था। हादसा टेस्ट फ्लाइट के दौरान हुआ, जिसकी रिपेयरिंग करके उसे टेस्ट किया जा रहा था।
संबंधित खबरें
'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
1 hr agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
2 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
4 hrs agoसीनेट चुनाव में हारे ट्रंप, डेमोक्रेट्स को बहुमत; नतीजों में पिछड़ी पार्टी
4 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
14 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines