---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

हवा में बोइंग 737 विमान का फ्लैप टूटा, यात्रियों की हलक में अटकी जान

अमेरिका के टेक्सास में बोइंग 737 विमान का फ्लैप टूट गया। हादसा के वक्त विमान हवा में था। विमान टेक्सास में लैंडिग करने वाला था।

---खबर नीचे जारी है---

एक बार फिर हवा में यात्रियों की जान आफत में पड़ गई। अमेरिका के टेक्सास में बोइंग 737 विमान का फ्लैप टूट गया। हादसा के वक्त विमान हवा में था। विमान टेक्सास में लैंडिग करने वाला था। डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 1893 इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऑरलैंडो से ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। फ्लैप टूटने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। एयरलाइन ने एक बयान में कहा है कि लैंडिंग के बाद देखा गया कि बाएं पंख के फ्लैप का एक हिस्सा अपनी जगह पर नहीं था। हवा में ही वह टूट गया था। विमान को रखरखाव और मरम्मत के लिए जांच की जा रही है।

यात्री ने बनाया विडियो

विमान में बैठे एक पैसेंजर ने देखा कि पंख के पिछले हिस्से का फ्लैप टूट गया तो वीडियो बना लिया। जैसे ही विमान में इसकी सूचना फैली यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

---खबर नीचे जारी है---

पिछले साल टेक्सास में टूटा था प्लेन

पिछले साल अमेरिका के टेक्सास में बड़ा हवाई हादसा हुआ था। एक विमान रनवे की जगह सड़क पर लैंड कर गया था। दक्षिण टेक्सास के विक्टोरिया शहर में स्टेट हाईवे पर लैडिंग करते ही विमान के दो टुकड़े हो गए थे। इस हादसे में 4 लोग घायल हुए थे। कई कारें भी हादसे की चपेट में आईं थीं।

First published on: Aug 21, 2025 06:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola