जिम्बाब्वे में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. करिबा झील में एक नाव पलट गई है, जिसमें 95 यात्री सवार थे. इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोगों की मौत होने की आशंका है और 20 से ज्यादा लोग लापता हैं. शव बरामद कर लिए गए हैं और लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है. वहीं हादसे में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है. हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें देख सकते हैं कि झील में नाव पूरी तरह पलटी हुई है. पानी में लोगों का सामान और महिलाओं-बच्चों के शव तैर रहे हैं.
तेज लहरों से टकराकर झील में पलटी नाव
पुलिस के अनुसार, जिम्बाब्वे के उत्तरी शहर करिबा से द्वीपों तक लोग नाव के जरिए ही आना-जाना करते हैं. विशेषकर मछली पकड़ने के लिए लोगों की आवाजाही होती है. ऐसे ही लोगों से भरी नाव तेज लहरों से टकराने के बाद पलट गई. नाव में 90 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स थे. खराब मौसम में नाव यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी. जब नाव झील के बीचों-बीच पहुंची और लहरों से टकराई तो इंजन बंद होने के कारण वह पानी में पलट गई. आस-पास से गुजर रही बोट के लोगों ने कुछ लोगों को बचा लिया और उन्होंने ही हादसे की खबर पुलिस तक पहुंचाई.
सेना और गोताखोरों ने मिलकर बचाए लोग
हादसाग्रस्त नाव में सवार मैक्सटन कान्हेमा ने बताया कि हादसा होते ही आस-पास की नावें मदद करने आईं. मतुसाडो नेशनल पार्क ने रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर भेजा. करिबा शहर से गोताखोर और सेना की बड़ी-बड़ी नावें भी मदद के लिए पहुंचीं. 60 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया, लेकिन 15 लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. क्योंकि मदद करने वालों लोगों और नावों को तेज लहरों के कारण नाव तक पहुंचने में समय लगा. शवों को शिनाख्त के लिए करिबा शहर की मोर्चरी में रखा गया है.
बता दें कि करिबा झील जिम्बाब्वे और जाम्बिया की सीमा पर बनी है, जो राजधानी हरारे से 300 किलोमीटर (185 मील) दूर उत्तर-पूर्व में है. आयतन के हिसाब से यह दुनिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है.
संबंधित खबरें
'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 hr agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
8 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
9 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
11 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
20 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines