कांगो में खिलाड़ियों से भरी नाव पलटी, भीषण हादसे में 25 की मौत, सामने आई ये वजह
कांगो में एक नाव पलटने से 25 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में अधिकतर फुटबॉल खिलाड़ी हैं।
Edited By Satyadev Kumar

सांकेतिक तस्वीर।
Edited By Satyadev Kumar

सांकेतिक तस्वीर।
दक्षिण-पश्चिमी कांगो में सोमवार को एक नाव पलट गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में कई फुटबॉल खिलाड़ी शामिल हैं। प्रांतीय प्रवक्ता एलेक्सिस मपुतु ने बताया कि खिलाड़ी रविवार रात को माई-नडोम्बे प्रांत के मुशी शहर में फुटबॉल मैच खेल कर से लौट रहे थे। इसी दौरान क्वा नदी (Kwa River) में नाव पलट गई। मपुतु ने बताया कि नाव पलटने की एक वजह रात में पुअर विजिबिलिटी हो सकती है।
मुशी क्षेत्र के स्थानीय प्रशासक रेनेकल क्वातिबा ने बताया कि कम से कम 30 अन्य लोग बच गए हैं और सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि मध्य अफ्रीकी देश में घातक नाव दुर्घटनाएं आम हैं। यहां अक्सर असुरक्षित रात्रि यात्रा और भीड़भाड़ वाले जहाजों को दोषी ठहराया जाता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को समुद्री नियमों को लागू करने में संघर्ष करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक, कांगो की नदियां 10 करोड़ से अधिक लोगों के लिए परिवहन का एक प्रमुख साधन हैं। खासकर दूरदराज के इलाकों में जहां बुनियादी ढांचा खराब है या मौजूद नहीं है। हाल के वर्षों में नाव दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोग मारे गए हैं क्योंकि ज्यादातर लोग सड़कों को छोड़कर नदी के रास्ते यात्रा को तवज्जो देते हैं। उनलोगों का मानना है कि सड़क से यात्रा करने में काफी समय लगता है और अपने साथ ज्यादा सामान लेकर यात्रा नहीं कर सकते हैं।
बता दें कि कांगो में हुए हादसे से पहले ब्रिटेन के पूर्वी इंग्लैंड के तट के पास सोमवार को एक तेल टैंकर और कार्गो शिप में भीषण टक्कर हो गई, जिससे दोनों जहाजों में आग लग गई। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 32 लोगों को सुरक्षित तट पर लाया गया है। हालांकि, फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि आखिर दोनों जहाजों की टक्कर कैसे हुई। इस घटना के बाद राहत-बचाव अभियान चलाया गया। ब्रिटेन की समुद्री और तटरक्षक एजेंसी ने कहा कि कई लाइफ बोट जहाजों और एक तटरक्षक बचाव हेलीकॉप्टर को उत्तरी सागर में भेजा गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: