Blue Star Line Titanic II Project launched: टाइटैनिक एक बार फिर समंदर के नीले पानी पर दौड़ता नजर आएगा। एक बार फिर वही शिप समंदर की लहरों पर अठखेलियां करता दिखेगा। जी हां, ऑस्ट्रेलियाई अरबपति क्लाइव पामर ने टाइटैनिक-II प्रोजेक्ट एक बार फिर से लॉन्च कर दिया है।
क्लाइव ने ऐलान किया है कि वे उस विशालकाय जहाज की कॉपी बनाएंगे, जो 13 अप्रैल 1912 की रात को समंदर की गहराई में समा गया था। 2 हजार से ज्यादा लोग मारे गए और जो 700 बचे थे, वे उस खौफनाक रात और मंजर को आखिरी सांस तक भी भुला नहीं पाए थे, लेकिन अब एक कंपनी ने हिम्मत करके अधूरे रह गए उस सफर को पूरा करने का संकल्प लिया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दुनिया को दिखाया शिप का मॉडल
पामर ने 2012 और फिर 2018 में भी टाइटैनिक-II प्रोजेक्ट लॉन्च किया था और अब एक बार फिर इस सपने को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। बुधवार को सिडनी के ओपेरा हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शहर की मशहूर बंदरगाह पर खड़े जहाज के मॉडल को एक एनीमेशन मूवी और स्क्रीनशॉट के जरिए दुनिया के सामने पेश किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पामर की टीम ने 8 मिनट का एक वीडियो भी दिखाया जो कई साल पहले बनाया गया था। इस वीडियो में जहाज का लेआउट दिखाया गया है। पामर ने दावा किया है कि शिप को साल 2025 के पहले 3 महीनों में या आखिर में दुनिया को समर्पित करने के लिए निर्माण कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं।
10 साल पहले देखा सपना, कोरोना ने लगाई थी ब्रेक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टाइटैनिक II करीब 269 मीटर (833 फीट) लंबा और 32.2 मीटर (105 फीट) चौड़ा होगा, जो टाइटैनिक से थोड़ा ज्यादा चौड़ा और विशाल होगा। 835 केबिन और 9 डेक होंगे। इसमें करीब 2400 लोग सफर कर पाएंगे। पहला 2 डेक रिजर्व रहेंगे, बाकी आम लोगों के लिए ओपन रहेंगे।
तीसरे डेक पर किचन और डाइनिंग हॉल, रेस्टोरेंट, बार, सिनेमाहाल, थियेटर होगा। पामर बताते हैं कि उन्होंने करीब 10 साल पहले सपना देखा था, जिसे शिप का मॉडल बनाकर पेश किया था, लेकिन इस प्रोजेक्ट के लिए जितना पैसा चाहिए, उतना उनके पास नहीं था। फिर कोरोना काल में उनके प्रोजेक्ट पर असर पड़ा, लेकिन वे इसे स्पॉन्सरशिप के बलबूते पर री-लॉन्च कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 hr ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
3 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
3 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
3 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
3 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
11 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
17 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
21 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
22 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines