American Embassy Blast London: लंदन में अमेरिकी दूतावास के बाहर जोरदार धमाका होने की खबर सामने आई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस धमाके की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि मध्य लंदन में अमेरिकी दूतावास के पास एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई है।
संदिग्ध पैकेज की जांच
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अधिकारियों ने आधिकारिक बयान जारी किया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने लिखा- “हमें नाइन एल्म्स में यूएस एम्बेसी के आसपास की घटना के बारे में ऑनलाइन पता चला है। एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी की गई है। अधिकारी संदिग्ध पैकेज की जांच कर रहे हैं।”
कई कर्मचारी अंदर
अमेरिकी दूतावास के आसपास के व्यस्त इलाके को पुलिस ने एक संदिग्ध पैकेज मिलने के बाद बंद कर दिया है। इसके साथ ही कई लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया है। उन्हें शुरू में आधे घंटे से ज्यादा समय तक अंदर बंद रखा गया था। फिलहाल कई कर्मचारी अभी भी इमारत के अंदर हैं।
पोंटन रोड बंद
अमेरिकी दूतावास ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- “स्थानीय अधिकारी लंदन में अमेरिकी दूतावास के बाहर एक संदिग्ध पैकेज की जांच कर रहे हैं। मेट पुलिस मौजूद है और सावधानी के तौर पर पोंटन रोड को बंद कर दिया है।”
एयरपोर्ट का एक हिस्सा करवाया गया खाली
इस घटना के बाद लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के दक्षिण टर्मिनल के एक बड़े हिस्से को खाली करा लिया गया है। जिससे हजारों यात्री फंस गए हैं। इसे ब्रिटेन का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा माना जाता है। एक एयरलाइन ने एक्स पर कहा- “हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।”
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
56 mins agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
9 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
11 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
12 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
14 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
14 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
23 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
23 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines