West Bengal Election BJP Candidates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी हो चुकी है। पार्टी ने चौथी सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। वहीं पहले घोषित किए गए उम्मीदवारों में एक उम्मीदवार को बदला भी गया है। बता दें कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से 287 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसके लिए पार्टी 4 सूचियां जारी कर चुकी है।
मयनागुड़ी विधानसभा सीट का उम्मीदवार बदला
बता दें कि BJP ने मयनागुड़ी विधानसभाा सीट से उम्मीदवार को बदला है। अब इस सीट से उम्मीदवार दालिम रॉय होंगी। वहीं 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के द्वारा जारी की गई। चौथी सूची में एक महिला उम्मीदवार को भी टिकट दिया गया है।
BJP ने अब इन 13 उम्मीदवारों को टिकट दिया है
बता दें कि चौथी सूची में बाराबनी से अरिजीत रॉय, मेमारी से मानव गुहा, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, चंडीपुर से पीयूष कांति दास, पंचला से रंजन कुमार पॉल, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती, चौरंगी से संतोष पाठक, सोनारपुर उत्तर से देवाशीष धर, फालटा से देबांगशु पांडा, मगरहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक, बागदा से सोमा ठाकुर, नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय और सिताई से आशुतोष बर्मा को टिकट दिया गया है।
अब तक 287 कैंडिडेट की घोषणा पार्टी कर चुकी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की 4 सूचियां जारी कर दी है। 294 में से 287 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। 7 का ऐलान होना बाकी है। 144 उम्मीदवारों की पहली सूची 16 मार्च को, 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची 19 मार्च को, 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची 25 मार्च को और 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची 31 मार्च को जारी हुई। वहीं पार्टी के सबसे हाई प्रोफाइल उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी हैं।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
1 hr agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
10 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
10 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
12 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
14 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
15 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
18 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
18 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines