---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के नाम पर अफरातफरी, UK के बर्मिंघम में घंटों तेज धूप में खड़े रहे यात्री

Birmingham Airport News: इंग्लैंड के बर्मिंघम एयरपोर्ट पर यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल दिखा। यहां सुरक्षा जांच के नाम पर यात्रियों को कई देर तक कतारों में खड़ा रखा गया। बताया जा रहा है कि तकनीकी दिक्कतों के कारण परेशानी आई। बाद में इसे ठीक कर दिया गया। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया।

---विज्ञापन---

UK News: यूके के बर्मिंघम एयरपोर्ट पर गर्मी की छुट्टियों में आने और जाने वाले यात्रियों की सुविधाओं को लेकर तैयारियां चल रही हैं। जिसके कारण सुरक्षा जांच की प्रक्रिया धीमी हो गई। इसका खामियाजा हजारों लोगों को भुगतना पड़ा। हाफ डे लीव के दौरान यात्रियों को काफी देर धूप में सुरक्षा जांच के नाम पर रोका गया। यात्री गर्मी के कारण काफी परेशान दिखे। हजारों लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट प्रबंधन गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए जरूरी इंतजाम कर रहा है। जिसके कारण घंटों तक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ यात्रियों ने कहा कि उन्होंने कतारों से निकलने की गुहार भी प्रबंधन से लगाई। क्योंकि उनकी उड़ानों का समय पूरा हो गया था और गेट बंद होने वाले थे। जिसके बाद उनको जाने दिया गया।

---विज्ञापन---

छुट्टियों की शुरुआत से पहले खराब अनुभव

यात्री पीटरबरो की मां हन्ना राइट ने मौके पर कहा कि उनके बेटे को क्लॉस्ट्रोफोबिक की बीमारी है। जिसके कारण उसको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनके लिए यह माहौल काफी अराजक था। छुट्टियां शुरू होने से पहले ही उनके बच्चे के लिए एक जूझने वाली स्थिति पैदा कर दी गई, जो बिल्कुल सही नहीं है। वॉर्सेस्टर के व्यक्ति फिल एडम्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि वे लोग एक घंटे से लाइनों में लगे हैं। इतनी गर्मी में वे थक चुके हैं। छुट्टियां बिताने के लिए ऑरलैंडो जा रहे थे। लेकिन इससे पहले उनकी ऐसी शुरुआत काफी खराब रही है।

यह भी पढ़ें:गैरी हेडनिक कौन? महिलाओं को सड़क से उठाया, रेप कर मार डालता

---विज्ञापन---

इस महीने कुछ ऐसी ही स्थितियों का सामना हीथ्रो, गैटविक और मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर लोगों को करना पड़ा था। यहां हजारों लोग रातभर आईटी सिस्टम क्रैश होने के बाद एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे थे। लोगों को पानी और भोजन भी नहीं मिल सका था। ई गेट बंद हो गए थे। जिनको काफी मशक्कत के बाद खोला गया था। लोगों ने भी प्रबंधन की नाकामी पर सवाल उठाए थे।

 

First published on: May 27, 2024 07:32 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola