Larry Ellison: दुनिया के टॉप अरबपतियों की नई लिस्ट आ गई है। इस बार दुनिया का सबसे अमीर शख्स 81 साल के रैली एलीसन बने हैं। उन्होंने एलन मस्क से इस ताज को छीनकर पहली बार अपने नाम किया है। लैरी एलीसन टेक टॉयकून और ओरेकल के को-फाउंडर है। उनका पूरा नाम लॉरेंस जोसेफ एलीसन है। इनकी कुल नेटवर्थ 101 अरब डॉलर बताई जाती है। ऐसा अचानक हुआ है जब एक ही दिन के अंदर-अंदर उनकी संपत्ति में 100 अरब डॉलर का उछाल हुआ। आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में।
एक झटके में बढ़ी संपत्ति
ओरेकल कॉर्पोरेशन ने अपनी तिमाही नीति का ऐलान किया जिसके बाद कुछ ही देर में अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा फेर-बदल देखने को मिला है। इस बदलाव के नतीजे में देखा गया कि कंपनी के को-फाउंडर लैरी एलीसन की संपत्ति में बढ़त हुई है। ये बढ़त 100 अरब डॉलर की थी यानी करीब 8.90 लाख करोड़ रुपयों की। साथ ही, कंपनी के शेयर्स में भी रिकॉर्डतोड़ बढोतरी आंकी गई है।
ये भी पढ़ें-नेपाल में आज अंतरिम सरकार की घोषणा, शांति बहाली और नए चुनाव कराना होगा सबसे पहली जिम्मेदारी
ऐसे बनें नंबर-1
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की रिपोर्ट की मानें तो अचानक इस उछाल के चलते न्यूयॉर्क में सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर उन्होंने एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया था। एलन की संपत्ति 393 अरब डॉलर पहुंच चुकी थी। इस तरह वे नंबर-1 के पायदान पर पहुंचे। बता दे कि लंबे समय से एलन मस्क ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स थे। इस बार उनकी कुल संपत्ति 385 डॉलर दर्ज की गई थी।
41% उछला ओरेकल के शेयर
ओरेकल के शेयरों में इस साल तेजी देखी गई है। मंगलवार को बाजार बंद होने तक 45% बढ़ चुके थे। इसके बाद बुधवार को बुकिंग में भारी बढ़ोतरी और अपने क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार के लिए आक्रामक दृष्टिकोण दिखाने के बाद इनमें 41% तक की बढ़ोतरी देखी गई। यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी एक दिन की बढ़त है। इन शेयर्स का भाव 328.33 डॉलर तक पहुंच गई थी।
ये भी पढ़ें-चार्ली किर्क की नेटवर्थ कितनी और कौन-कौन है परिवार में? राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी किया वीडियो संदेश
संबंधित खबरें
जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
1 hr agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
2 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
6 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
10 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
12 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
12 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
12 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
12 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
20 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines