Bill Gates Warning: दुनिया में आने वाले समय में नौकरियों को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं, क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से ग्रोथ कर ही है और आज जिस तरीके से इसका इस्तेमाल किया जा रहा, आने वाले 4-5 साल में दुनियाभर में व्हाइट और ब्लू कॉलर नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी और सरकारें इस बदलाव को अभी स्वीकार नहीं पाएंगे और वे इतने बड़े बदलाव के लिए तैयार भी नहीं हैं.
भारत ने इसे बहुत स्पीड से अपनाया है
स्विटजरलैंड के दावोस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिल गेट्स ने चेतावनी दी है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जॉब सेक्टर को पूरी तरह बदल सकता है. भारत की डिजिटल पॉवर और AI को अपनाने की स्पीड काबिल-ए-तारीफ है और इससे भारत-अमेरिका के संबंध और ज्यादा मजबूत हुए हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसका सबसे बड़ा नौकरी बाजार पर पड़ेगा, जहां ये ह्यूमन मैनपॉवर की जगह ले सकता है.
अब तक की सबसे तेज और बड़ी क्रांति
विश्व आर्थिक मंच की बैठक में बिल गेट्स ने कहा कि व्हाइट-कॉलर वर्ग हो या ब्लू-कॉलर वर्ग, आने वाले 4-5 साल में सरकारों को आगे बढ़कर समानता के मुद्दों से निपटना होगा. मेडिकल से लेकर शिक्षा तक AI का इस्तेमाल बढ़ जाएगा और अगर इसे अनियंत्रित छोड़ दिया जाए तो वर्क कैपेसिटी, रिक्रूटमेंट पैटर्न में बाधाएं आएंगी. AI क्रांति आज तक आई अन्य सभी क्रांतियों से तेल और बड़े स्तर पर हुई है, जो समाज के इस क्षेत्र तक पहुंचकर अभूतपूर्व परिवर्तन ला रही है.
असमानता को ओर गहरा कर सकता AI
बिल गेट्स ने कहा कि AI पहले से ही सॉफ्टवेयर की वर्किंग बदल चुका है. लॉजिस्टिक्स और कॉल सेंटरों में भूमिका निभा रहा है. अगर इस पर ध्यान नहीं दिया तो यह बदलाव असमानता को और गहरा कर सकता है, जिससे पैसा और नौकरियों के अवसर कुछ ही लोगों के हाथों में केंद्रित हो जाएंगे. इन चुनौतियों की गंभीरता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सहयोग करने की आवश्यकता है. एकजुट होकर इस टेक्नोलॉजी और आने वाले बदलावों से निपटा जा सकता है.