Bill Gates Reaction on His Divorce: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने मेलिंडा फ्रेंच गेट्स के साथ अपने तलाक के बारे में खुलासे किए हैं। टाइम्स ऑफ लंदन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मेलिंडा के साथ 27 साल की शादी को खत्म करना एक गलती थी। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी की वह गलती बताया, जिसका उन्हें ‘सबसे ज्यादा पछतावा’ है। 60 वर्षीय बिल गेट्स आजकल ओरेकल के CEO मार्क हड की विधवा 62 वर्षीय पाउला हर्ड को डेट कर रहे हैं। 60 साल की मेलिंडा भी आगे बढ़ चुकी हैं और अब अपने बॉयफ्रेंड उद्यमी फिलिप वॉन के साथ हैं।
बिल गेट्स पहली बार मेलिंडा से 1987 में मिले थे, जब वह माइक्रोसॉफ्ट से बतौर प्रोडक्ट मैनेजर जुड़ी थी। दोनों दोस्त बने और एक दूसरे के करीब आए। अचानक दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। 1994 में दोनों ने हवाई शहर में शादी की। 1994 में ही उन्होंने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की स्थापना की, जो साल 2000 में विश्व स्तर पर फैली गरीबी और बीमारी से निपटने के लिए काम कर रही एक गैर-लाभकारी संस्था है।
यह भी पढ़ें:इंटीमेट पार्टी, फिजिकल रिलेशन, प्रॉस्टिट्यूट्स…दावोस में WEF के मेहमानों की चौंकाने वाली मांगें
साल 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, बिल गेट्स ने एक बार कहा था कि मेलिंडा के कई बॉयफ्रेंड थे। 2019 में नेटफ्लिक्स डॉक्यू-सीरीज, ‘इनसाइड बिल्स ब्रेन’ में, बिल गेट्स और मेलिंडा ने कबूल किया कि जब उन्होंने डेटिंग शुरू की तो उन दोनों के लिए रिश्ता काफी इनफॉर्मल था। बिल ने कहा कि मेलिंडा के कई बॉयफ्रेंड थे और मेरे पास माइक्रोसॉफ्ट था। मेलिंडा ने भी कहा कि वह माइक्रोसॉफ्ट में नई थीं, वहां बहुत सारे पुरुष थे और…आप अभी भी चारों ओर देख रहे हैं।
27 साल तक शादीशुदा रहने के बावजूद, गेट्स और मेलिंडा ने 2021 में अलग होने का फैसला लिया। मई 2021 में सोशल मीडिया पर दोनों का एक मैसेज दुनिया ने पढ़ा। बहुत विचार और बहुत काम करने के बाद, हम हमने अपनी शादी खत्म करने का निर्णय लिया है। 27 साल में 3 बच्चे हुए। एक फाउंडेशन बनाया, जो दुनियाभर में जरूरतमंद लोगों के लिए काम कर रहा है और करता रहेगा। तलाक बेहद मुश्किल और दर्दनाक था।
यह भी पढ़ें:Mount Everest से 100 गुणा ऊंचे 2 पहाड़ मिले, जानें क्या कहती है वैज्ञानिकों की रिसर्च?
तलाक लेकर जिंदगी की सबसे बड़ी गलती की
अब ताजा इंटरव्यू में बिल गेट्स ने बताया कि उन्हें तलाक के फैसले पर सबसे ज्यादा पछतावा है। जब मेलिंडा और मैं मिले तो हम एक दूसरे को लेकर काफी मिलनसार थे, लेकिन जब हमारा तलाक हुआ तो यह कठिन था और फिर उसने फाउंडेशन छोड़ने का फैसला किया, जिससे मुझे निराशा हुई कि उसने तलाक लेने का विकल्प चुना, बिजनेस को छोड़ दिया।
मेलिंडा और मैं अभी भी एक-दूसरे को देखते हैं। हमारे 3 बच्चे और 2 पोते-पोतियां हैं, इसलिए फैमिली फंक्शन होते हैं तो मेलिंडा से उनमें मिलना हो जाता है। यह पूछे जाने पर कि क्या तलाक उनके जीवन की एकमात्र विफलता थी, बिल गेट्स ने कहा, हां तलाक जिंदगी का सबसे बड़ा फेलियर है।
यह भी पढ़ें:OMG! 12 अंडे 600 रुपये के; जानें अमेरिका में क्यों महंगा हो रहा अंडा? ट्रंप को ठहराया गया दोषी
संबंधित खबरें
सर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
28 mins agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
1 hr agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
1 hr agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
11 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
20 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
21 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
23 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines