---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

49 का राष्ट्रपति, 22 की इंटर्न और Sex Scandal, कैसे हुआ ब‍िल क्लिंटन-मोनिका लेविंस्की के प्‍यार का खुलासा?

Bill Clinton Monica Lewinsky Sex Scandal: राष्ट्रपति और इंटर्न के बीच प्यार हुआ और संबंध बने, लेकिन अचानक रिश्ता दुनिया के सामने आ गया, फिर उसके बाद जो हुआ, उसने इस रिश्ते को खत्म कर दिया।

---विज्ञापन---

Bill Clinton Monica Lewinsky Sex Scandal: 49 साल का राष्ट्रपति, 22 साल की इंटर्न, दोनों में पहले पहले प्यार हुआ और फिर संबंध बने। सेक्रेटरी ने रिकॉर्डिंग की और एक शख्स ने आज ही के दिन 17 जनवरी 1998 को अमेरिकन प्रेसिडेंट के सेक्स स्कैंडल का खुलासा करके पूरी दुनिया को हिला दिया।

अमेरिका में तो कोहराम मच गया था। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे बिल क्लिंटन (Bill Clinton) के सेक्स स्कैंडल की कहानी, जिसका दूसरा हिस्सा थी मोनिका लेविंस्की (Monica Lewinsky), आखिर कैसे दोनों को प्यार कैसे हुआ?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

स्कैंडल सामने आया तो क्लिंटन पर महाभियोग चला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1997-98 में जब बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की का सेक्स स्कैंडल उजागर हुआ था तो मोनिका को पेंटागन ट्रांसफर कर दिया गया था। रिपब्लिकन पार्टी ने क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग चलाया, फिर भी क्लिंटन ने अपना कार्यकाल पूरा किया।

सेक्स स्कैंडल का खुलासा होने के बाद मोनिका के लिए अमेरिका में काम करना मुश्किल हो गया था। वह व्हाइट हाउस की नौकरी छोड़कर चली गई। डिजाइनर बनी, टीवी शो होस्ट किया और फिर पढ़ने के लिए लंदन चली गई। आज मोनिका अमेरिका की मशहूर सोशल वर्कर और साबइर सिक्योरिटी एक्सपर्ट हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

मोनिका ने स्वीकार किया, सहमति से बने थे संबंध

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद मोनिका ने अपना पक्ष रखते हुए दुनिया को बताया कि बिल क्लिंटन के साथ उसने 9 बार संबंध बनाए, लेकिन संबंध सहमति ने बने थे। हालांकि मोनिका ने संबंधों की बात स्वीकार कर ली थी और वह आखिर तक इस पर अडिग रही, लेकिन बिल क्लिंटन ने रिश्ते से साफ इनकार कर दिया था।

जब जांच के दौरान उनकी सेक्रेटरी लिंडा ट्रिप ने सबूत जांच टीम के सामने रखे तो क्लिंटन ने मोनिका से संबंध स्वीकार कर लिए। इसके बाद मोनिका ने एक आर्टिकल जारी करके यह भी कहा था कि उसके और क्लिंटन के बीच जो हुआ, उसका उसे अफसोस है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

1995 में शुरू हुई प्रेम कहानी, 1998 में खत्म हुई

व्हाइट हाउस के सूत्रों ने जांच टीम के सामने खुलासा किया था कि बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की की प्रेम कहानी 1995 में शुरू हुई थी और 1998 में इसका दुखद अंत हुआ। 22 साल की मोनिका 1995 में व्हाइट हाउस की इंटर्न बनी। तब बिल क्लिंटन राष्ट्रपति थे, जो मोनिका की हड़बड़ाहट पर फिदा हो गए थे।

मोनिका क्लिंटन के प्रभावशाली व्यक्तित्व पर मोहित हो गई थी। वह क्लिंटन को निहारा करती थी। क्लिंटन भी मोनिका के साथ वक्त बिताने का मौका तलाशने लगे थे। दोनों अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पाए। उनका प्यार परवान चढ़ा और दोनों में संबंध बने।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: समुद्र से आई ‘मौत’, साथ ले गई 14 लोग; 2 बच्चे Avlanche से जानिए कैसे बचे?

लिंडा ट्रिप की वजह से हुआ था स्कैंडल का खुलासा

भावनाओं में बहकर मोनिका ने अपने इस रिश्ते के बारे में व्हाइट हाउस में काम करने वाली लिंडा ट्रिप को बता दिया, जो डेफेंस डिपार्टमेंट में काम करती थी। लिंडा ने मोनिका की बातें रिकॉर्ड कर लीं। जब पाउला जोन्स केस की जांच हुई और मोनिका ने एफिडेविट देकर जांच अधिकारी किनिथ स्टार को बताया कि उसका क्लिंटन से कोई संबंध नहीं तो लिंडा ने रिकॉर्डिंग जांच टीम को सौंप कर मामले का खुलासा कर दिया। इसके बाद जो हुआ, वह काफी दिलचस्प, लेकिन हिला देने वाला था। लिंडा की अप्रैल 2020 में कैंसर की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हवा-पानी के बीच 3000 फीट पर फंसी 155 जिंदगियां! दोनों इंजन बंद, लोगों ने नदी में गिरते देखा जहाज

First published on: Jan 17, 2024 09:54 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola