Bill Clinton Hospitalized: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Bill Clinton Hospitalized: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तबियत बिगड़ गई है। इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन अभी उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। आइए जानते हैं कि ताजा अपडेट क्या है?

Bill Clinton

Bill Clinton

Bill Clinton Hospitalized: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (Bill Clinton) की तबियत की बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 78 साल के बिल क्लिंटन को कई दिन से लगातार बुखार आ रहा था। इसलिए उन्हें वाशिंगटन स्थित मेडस्टार जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी अस्पताल में लाया गया और भर्ती कराया गया। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह जानकारी क्लिंटन की डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ एंजेल यूरेना डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ के हवाले से सामने आई है कि किसी तरह की इमरजेंसी नहीं है। पूर्व राष्ट्रपति ठीक है और डॉक्टर उन्हें ऑब्जर्व कर रहे हैं। उनके परिजन और उनका मेडिकल स्टाफ भी यहीं मौजूद है। मीडिया को हेल्थ अपडेट दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

बिल क्लिंटन की पहले हो चुकी बाईपास सर्जरी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिल क्लिंटन ने साल 2001 में व्हाइट हाउस छोड़ा था, लेकिन उसके बाद से ही उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है। उन्हें कई तरह की बीमारियों से जूझना पड़ा रहा है। उनके सीने में दर्द रहता है और सांस लेने में भी दिक्कत है। साल 2004 में उनकी क्वॉड बाईपास सर्जरी हो चुकी है। साल 2005 में उनका फेफड़ा खराब हुआ था, जिसकी सर्जरी के लिए वे अस्पताल में भर्ती हुए थे। साल 2010 में उनकी कोरोनरी आर्टरी में स्टेंट डाला गया था। अब उन्हें वायरल इन्फेक्शन के कारण भर्ती कराया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ