38 people got injured due to massive fire in Egypt police headquarters: मिस्र के शहर इस्माइलिया में एक पुलिस स्टेशन में भीषण आग लगने से दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। यहां पर आग लगने से कम से कम 38 लोग गंभीर रूप घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आग लगभग सुबह 3 बजे लगी थी। इस हादसे में मिस्त्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पांच बजे करीब आग पर काबू पा लिया गया था।
हेल्थ मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
मिस्त्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, आग में कम से कम 38 लोग घायल हुए हैं। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय मीडिया ने बताया कि आग जीएमटी समयानुसार सुबह लगभग 3 बजे लगी थी। इसके बाद पांच बजे इस पर काबू पा लिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता होसाम अब्दुल-गफ्फार ने कहा कि घायलों में से 12 का इलाज घटनास्थल पर किया गया, जबकि अन्य 26 को अस्पताल ले जाया गया, और कई लोग धुएं में सांस लेने से पीड़ित थे।
आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका
इसके साथ ही सात घायलों का इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं, अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। एएनआई ने अरब न्यूज के हवाले से जानकारी दी कि मिस्र में घातक आग लगने की लगातार खबरें आ रही हैं क्योंकि कई इमारतें जर्जर हैं और उनका रख-रखाव ठीक से नहीं हो रहा है।
2022 और 2021 में भी लगी थी भीषण आग
आपको बता दें कि इस हादसे से पहले अगस्त 2022 में काहिरा के एक चर्च में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से 41 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 2021 में काहिरा की एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
5 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
7 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
11 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
12 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
15 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
15 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
19 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
19 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
19 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines