टैरिफ पर ट्रंप का बड़ा फैसला, ब्राजील के एयरक्राफ्ट पार्ट्स के इम्पोर्ट पर लगा 40% टैक्स भी हटाया

Donald Trump Tariffs: ब्राजील को टैरिफ से बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्राजील के एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर लगा 40 प्रतिशत टैरिफ हटाने की घोषणा कर दी है. इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्राजील से आने वाली खाने-पीने की चीजों पर लगा टैरिफ कम करके राहत प्रदान की थी और जल्दी ही वे ब्राजील के साथ व्यापार समझौता कर सकते हैं.

donald trump | brazil president | reciprocal tariff

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ब्राजील को टैरिफ से राहत देते हुए व्यापार समझौता करने की ओर बढ़ रहे हैं.

Brazil Tariff Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के एयरक्राफ्ट पार्ट्स के इम्पोर्ट पर लगा 40% टैक्स भी हटा दिया है. इससे पहले गुरुवार को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन करके राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्राजील की कॉफी, फल और बीफ समेत अन्य वस्तुओं पर लगे टैरिफ में ढील दी थी. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा के बीच व्यापार वार्ता चल रही है, जिसके फाइनल होते ही ब्राजील पर लगे टैरिफ का भविष्य भी तय हो जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

6 महीने में लगा दिया 76 प्रतिशत टैरिफ

बता दें कि व्हाहट हाउस की ओर से अप्रैल 2025 में ब्राजील पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया. जुलाई 2025 में ब्राजील पर 40% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया गया. ब्राजील के बीफ (गोमांस), कॉफी, कोको, सीजनल फ्रूट्स और एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स पर यह टैक्स लगाया गया था, वहीं अतिरिक्त कर लगाने का मकसद ब्राजील पर आर्थिक दबाव डालना था. इससे अमेरिका में ब्राजील से आने वाली कॉफी और बीफ के दाम बढ़ गए हैं, जिससे लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ा. बावजूद इसके राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्राजील पर लगे टैरिफ को 50% तक बढ़ा दिया, जिससे ब्राजील पर कुल 76% टैरिफ लग गया.

विज्ञापन

राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐसे हटाया टैरिफ

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए ब्राजील के बीफ पर लगा 40 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया. कॉफी पर 50 प्रतिशत और सीजनल फ्रूट्स पर लगा 40% टैरिफ हटा दिया. अब एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर लगा 40 प्रतिशत टैरिफ भी हटा दिया है, लेकिन स्टील पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा रहेगा, लेकिन हटाए गए टैरिफ से अमेरिका में चीजें सस्ती हो सकती हैं. ट्रंप टैरिफ के जवाब में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, लेकिन अब वे व्यापार वार्ता करके समस्या का समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ