भारतीय मूल के सीनियर जेल वॉर्डन के खिलाफ सिंगापुर में बड़ी कार्रवाई की गई है। सिंगापुर के कैदी से घूस मांगने के मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया है। उन्होंने एक कैदी को जेल से बाहर शिफ्ट करने के बदले में 83 लाख (133000 SGD) से अधिक रुपये की घूस मांगी थी। रिश्वत मांगने के चलते उनको दोषी ठहराया गया है।
जेल वार्डन की पहचान 56 वर्षीय कोबी कृष्णा के रूप में हुई है। न्यूज चैनल एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, दोषी कोबी कृष्णा अयावू ने अपने सहयोगियों को जेल सिस्टम तक पहुंच कर कैदी की जानकारी लेने के लिए उकसाया था। इस मामले में भी उन्हें दोषी पाया गया है।
कोबी कृष्णा ने चोंग केंग से मांगी थी रिश्वत
रिपोर्ट के मुताबिक, कोबी कृष्णा ने 10 आरोपों का सामना किया था। इनमें से ज्यादातर आरोप चोंग केंग च्ये नाम के कैदी से रिश्वत मांगने के थे। लेकिन उन सभी में उन्हें दोषी ठहराया गया था। अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया था कि कोबी कृष्णा ने सितंबर 2015 और मार्च 2016 के बीच चोंग कोंग से रिश्वत मांगी थी।
पैसे के बदले जेल से बाहर शिफ्ट करने का किया था वादा
चोंग ने बताया कि कोबी कृष्णा ने पैसे के बदले हमें जेल से बाहर शिफ्ट करने में मदद करना का वादा किया था। हालांकि चोंग को यह बात पता थी कि कोबी उसे शिफ्ट करने में मदद नहीं कर सकता, लेकिन उन्होंने कोबी के बातों पर भरोसा किया। क्योंकि उन्होंने बताया कि उसका एक दोस्त है, जो ख़ुफ़िया अधिकारी है।
चोंग को 20 साल की हिरासत की सजा सुनाई गई थी
चोंग को 2005 में अपनी प्रेमिका के बेटे के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए 20 साल की निवारक हिरासत की सजा सुनाई गई थी। उन्हें चांगी जेल के A1 क्लस्टर में रखा गया था, जो लंबी सजा पाने वाले अपराधियों के लिए अधिक सुरक्षा वाली जेल है।
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
3 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
3 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
7 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
8 hrs agoLIVE: पटना में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
8 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
16 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
18 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
23 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
23 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines