नई दिल्ली: अमेरिकी सरकार ने ताइवान को 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की हथियारों की बिक्री को मंजूरी देने की योजना बनाई है, जिसमें फाइटर जेट और एंटी-शिप सिस्टम के लिए सैकड़ों मिसाइलें शामिल हैं। इसके लिए बाइडेन सरकार कांग्रेस से मंजूरी की मांग करेगी।
अभी पढ़ें – China: रेस्टोरेंटों में लगाई गईं बर्फ की सिल्लियां, गर्मी का 60 साल का रिकॉर्ड टूटा
स्पुतनिक न्यूज एजेंसी ने बताया कि अमेरिका ताइवान को 60 एंटी-शिप हार्पून मिसाइल, 100 साइडवाइंडर एयर-टू-एयर मिसाइल और एक निगरानी रडार की बिक्री करेगा। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन ने ताइवान के आसपास मिलिट्री डील की थी।
ताइवान ने 2023 के लिए रक्षा में 17.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर का बजट प्रस्तावित किया था। ताइवान को संभावित अमेरिकी हथियारों की बिक्री के बारे में रिपोर्ट के जवाब में वाशिंगटन में चीनी दूतावास ने कहा कि अमेरिका को तुरंत द्वीप को हथियार बेचना बंद कर देना चाहिए।
चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यू ने स्पुतनिक न्यूज एजेंसी को बताया कि अमेरिका को ताइवान के साथ हथियारों की बिक्री और सैन्य संपर्क को तुरंत रोकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को ऐसे कदम उठाने से बचना चाहिए जो ताइवान में तनाव पैदा कर सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिकी सरकार ‘ताइवान स्वतंत्रता’ का समर्थन नहीं करने के अपने बयान का पालन करे।
अभी पढ़ें – तालिबान में एक साल बाद फिर से खुले सिनेमा हॉल, महिला एक्टर को लेकर सुनाया ये फरमान
प्रवक्ता ने यह भी कहा कि ताइवान को अमेरिकी हथियारों की बिक्री वन चाइना पॉलिसी का गंभीर उल्लंघन करती है। बता दें कि नैंनी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद से ही अमेरिका-चीन के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है। दो दिन पहले ही अमेरिकी नौसेना के दो युद्धपोतों ने ताइवान स्ट्रेट में प्रवेश किया है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
4 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
10 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
12 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
12 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
14 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
20 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines