White House Diwali: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ कई भारतीय अमेरिकी भी मौजूद रहे। दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें व्हाउट हाउस की ओर से जारी की गई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिवाली मनाने के लिए एक स्वागत समारोह के दौरान कहा कि व्हाइट हाउस में इस तरह का ये पहला दिवाली सेलिब्रेशन है, जिसे अमेरिकी संस्कृति का हिस्सा बनाया गया है। उन्होंने भारत और दुनिया भर में रोशनी के इस त्योहार का जश्न मनाते हुए एक अरब से अधिक हिंदुओं, जैन, सिखों और बौद्धों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। साथ ही दिवाली का उत्सव उत्साह से मनाने के लिए अमेरिका में एशियाई अमेरिकी समुदाय को धन्यवाद दिया।
अभी पढ़ें – PM बनने के बाद ऋषि सुनक का बयान, बोले- मैं ब्रिटेन के लोगों के लिए दिन-रात काम करूंगा
जो बाइडेन ने कहा कि दिवाली के मौके पर व्हाइट हाउस में इतने बड़े पैमाने पर पहली बार ऐसा समारोह हुआ है। हमारी सरकार में पिछली सरकारों के मुकाबले सबसे ज्यादा एशियन-अमेरिकन शामिल हैं। दिवाली के शानदार आयोजन को अमेरिकी संस्कृति का हिस्सा बनाने के लिए सभी का शुक्रिया।
इसके अलावा, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी दिवाली समारोह के अवसर पर कहा कि व्हाइट हाउस पीपुल्स हाउस है। दिवाली के मौके पर हमारे राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी यहां मौजूद हैं। दिवाली सेलिब्रेशन में मौजूद हर अमेरिकी भआरतीय अपने सम्मान और परंपरा का जश्न मना सकता है।
अभी पढ़ें – King Charles के साथ मीटिंग के बाद ऋषि सुनक को आज नियुक्त किया जाएगा ब्रिटेन का प्रधानमंत्री
इसके अलावा, फर्स्ट लेडी जिल बिडेन ने अमेरिका में एशियाई अमेरिकी समुदाय की प्रशंसा की और कहा कि ये त्योहार हमें अपना रास्ता आगे बढ़ाने में मदद करें। उन्होंने ये भी कहा कि दृढ़ता, विश्वास और प्यार के साथ मैं आभारी हूं कि आज दिवाली के त्योहार को मनाने के लिए आप सभी व्हाइट हाउस में मौजूद हैं, ये घर आप सभी का है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
4 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
5 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
6 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
7 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
7 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
11 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
14 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
17 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
17 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines