बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने बिना नाम लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर निशाना साधा. साथ ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की तो कार्यक्रम में खूब तालियां बजी. बीते दिन शुक्रवार को मुंबई को भारत-बेल्जियम हाई लेवल डायलॉग के दौरान प्रधानमंत्री डी वेवर ने भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते पर खुलकर बात की तो उन्होंने टैरिफ पॉलिसी को व्यापारिक बाधा बताया और अमेरिका की व्यापार नीतियों की जमकर आलोचना की.
टैरिफ पॉलिसी को व्यापारिक बाधा बताया
बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने 3 दिवसीय भारत यात्रा के दौरान दुनिया में बढ़ते सरंक्षणवाद पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि कई देश व्यापारिक बाधाएं बढ़ाने का काम कर रहे हैं. वैश्विक बाजार को कंट्रोल करने और बंद करने की नीयत से टैरिफ लगाने की वकालत कर रहे हैं. कुछ देश इसे लेकर मनमाने फैसले ले रहे हैं. सोमवार को फैसला लेते हैं और बुधवार को उसे वापस ले लेते हैं, शनिवार को फिर लागू कर देते हैं. जिन्हें खुद को क्लीयर नहीं क्या करना है, वे कंट्रोल करना चाहते हैं.
प्रधानमंत्री की बात सुनकर बजी तालियां
बेल्जियम के प्रधानमंत्री की बात सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई. यह देख प्रधानमंत्री डी वेवर ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि तालियों की गड़गड़ाहट सुनकर लग रहा है कि आप समझ गए हैं कि मैं किसी बात कर रहा हूं. जी हां, ये सच है कि कुछ लोग टैरिफ पॉलिसी अपनाकर अंतरराष्ट्रीय व्यापार नीतियों को बदलने और वैश्विक बाजार को प्रभाावित करने करने की कोशिश करते हैं, इसलिए दुनिया भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है.
बेल्जियन PM ने की PM मोदी की तारीफ
बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलना सम्मान की बात है. वे दुनिया के सबसे प्रेरणादायक नेताओं में से एक हैं. आज हम अराजकता से भरी दुनिया में रहते हैं. अगर विश्व नेताओं को सुनेंगे तो डर, बेचैनी और खतरा महसूस होगा. लेकिन जब प्रधानमंत्री मोदी बोलते हैं तो आपके मन में आता है कि उनकी बात मानें. वे एक समझदार और बुद्धिमान नेता हैं. भारत में दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ होना सम्मान की बात है.
रक्षा से लेकर टेक्नोलॉजी के समझौते हुए
बता दें कि भारत और बेल्जियम के बीच रक्षा क्षेत्र, क्लीन एनर्जी, टेक्नोलॉजी, व्यापार और लॉजिस्टिक्स में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते हुए हैं. प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री डी वेवर की मौजूदगी में एक MoU भी साइन किया गया था. डी वेवर फरवरी 2025 में बेल्जियम के प्रधानमंत्री बने थे और प्रधानमंत्री के तौर वे पहली बार भारत यात्रा पर आए हैं. बेल्जियम के रक्षा और विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रांकेन के अलावा सरकारी अधिकारियों और कारोबारियों का हाई लेवल प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है.
संबंधित खबरें
यहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
1 hr agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
5 hrs agoLIVE: बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
7 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
7 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
16 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
23 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines