हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'परमाणु खतरा…', नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऑथर युवल ब्लूमबर्ग के एक बयान का हवाला देते बड़ी चेतावनी दी है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ईरान के परमाणु हथियार हासिल कर लेने से इजरायल खतरे में पड़ सकता है

विज्ञापन
इजरायल PM नेतन्याहू ने ऑथर युवल ब्लूमबर्ग के एक बयान का हवाला देते बड़ी चेतावनी दी है. (Photo: AI)

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऑथर युवल ब्लूमबर्ग के एक बयान का हवाला देते बड़ी चेतावनी दी है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ईरान के परमाणु हथियार हासिल कर लेने से इजरायल खतरे में पड़ सकता है. नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर युवल ब्लूमबर्ग का एक बयान शेयर किया, जिसमें लिखा है- ”इजरायल के अस्तित्व पर एक वास्तविक और गंभीर खतरा मंडरा रहा है. अगर ईरान के पास परमाणु हथियार आ गए, तो सब कुछ हमेशा के लिए बदल जाएगा.”

ये भी पढ़ें: हमास के आतंकी हमले में 5 लोगों के घायल होने के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश

नेतन्याहू ने आगे क्या कहा?

पोस्ट में आगे लिखा- ”ईरान और शिया धुरी से पैदा हुए इस अस्तित्वगत खतरे के सामने बाकी सब कुछ बहुत मामूली है. समय-समय पर खड़े किए जाने वाले ये बनावटी विवाद असल में लोगों का ध्यान उस सबसे जरूरी काम से भटकाने के लिए रचे जाते हैं, ईरान में अपना काम पूरा करना. ये यहां रहने वाले हर एक व्यक्ति के अस्तित्व से जुड़ा मामला है. ईरान में अपना काम पूरा करने के लिए हमारे पास ट्रंप के कार्यकाल के दो साल और बचे हैं. इसके बाद क्या होगा, कोई नहीं जानता, चाहे वो कमला हैरिस हों या कोई और साधारण सा नेता.”

विज्ञापन

‘हमारे पास आखिरी मौका है’

नेतन्याहू ने लिखा- ”आने वाले सालों में अपने अस्तित्व को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी काम पूरा करने का यही हमारे पास आखिरी मौका है. देश के सभी संसाधनों को इसी मिशन में लगा देना चाहिए. ये सब बस एक बड़ा छलावा हैं, जिसका मकसद उस एक मुख्य मुद्दे को छिपाना है जो बाकी सभी बातों से कहीं ज्यादा अहम है. अगर देश के बीचों-बीच दो परमाणु बम गिर जाएं, तो फिर इन बनावटी विवादों की परवाह कौन करेगा? अगर हम इस ऐतिहासिक मौके को गंवा देते हैं, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी. ऐसा उस प्रधानमंत्री के रहते नहीं हो सकता, जो खुद ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के चंगुल में फंसा हो. ऐसा उस प्रधानमंत्री के रहते नहीं हो सकता, जो ट्रंप को फोन करके उनसे खुलकर और सीधे बातचीत न कर सके.”

ये भी पढ़ें: ईरान पर नए हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान ने दी ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ की धमकी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola