लंदन के साउथेंड एयरपोर्ट पर रविवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक छोटा यात्री विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा स्थानीय समयानुसार करीब शाम 4 बजे हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, हादसे के बाद विमान आग के गोले में बदल गया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता है। प्लेन क्रैश के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह विमान लंदन से नीदरलैंड के लेलीस्टेड के लिए रवाना हो रहा था। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत की पुष्टि समाचार एजेंसियों ने की है।
रविवार को हुई इस दुर्घटना के बाद से हवाई अड्डा बंद कर दिया गया था। हालांकि, अब एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल बी200 विमान 12 मीटर का एक छोटा विमान है। इस विमान का उपयोग यात्री परिवहन के साथ ही सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए किया जाता है।
;
क्या है एयरक्राफ्ट की खासियत?
Beechcraft B200 Super King Air एक जुड़वां इंजन वाला टर्बोप्रॉप विमान है, जिसे अमेरिकी कंपनी Beechcraft (अब Textron Aviation) ने 1970 के दशक में विकसित किया था। इसकी डिजाइन इसे व्यवसायिक, चिकित्सा और सैन्य मिशनों के लिए उपयुक्त बनाती है। विश्वसनीयता और छोटे रनवे पर संचालन इसकी बड़ी खूबियों में शामिल हैं। इस विमान में दो Pratt और Whitney PT6A-42 इंजन लगे होते हैं, जो इसे 290 नॉट्स (लगभग 537 किमी/घंटा) की अधिकतम गति तक उड़ान भरने में सक्षम बनाते हैं। यह अधिकतम 35,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है। इसकी उड़ान रेंज लगभग 1,580 नॉटिकल मील है। इसकी टेक ऑफ डिस्टेंस 5,300 फीट (1,615 मीटर) और लैंडिंग डिस्टेंस 2,650 फीट (808 मीटर) है।
ये भी पढ़ें:- अहमदाबाद जैसे विमान हादसे में 4 लोगों की मौत, लंदन के साउथेंड एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ था विमान
बीचक्राफ्ट किंग एयर B200 एक पॉपुलर और लोकप्रिय टर्बोप्रॉप विमान है जो अपने प्रदर्शन, आराम और एडेप्टेबिलिटी के लिए जाना जाता है। इसे व्यावसायिक यात्रा, मेडिकल इमरजेंसी और कार्गो परिवहन सहित विभिन्न कार्यों के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में इसकी विशिष्ट टी-टेल, लो-विंग डिजाइन और छोटे रनवे से उड़ान भरने की क्षमता शामिल है। यह विमान आधुनिक एवियोनिक्स से सुसज्जित है, जिसमें दोहरी उड़ान प्रबंधन प्रणाली (एफएमएस), मल्टी-स्कैन मौसम रडार और इंटीग्रेटेड भूभाग जागरूकता (Terrain Awareness) एवं चेतावनी प्रणाली (iTAWS) शामिल है।
विमान में कितने लोगों की है कैपेसिटी?
बीचक्राफ्ट किंग एयर B200 12 मीटर (39 फीट) लंबा विमान है। इसके कई तरह के मॉडल होते हैं, जिसमें अलग-अलग कैपेसिटी हो सकती है। बीचक्राफ्ट किंग एयर B200 में आमतौर पर 6 से 9 यात्री बैठ सकते हैं। बैठने की व्यवस्था को एडजस्ट किया जा सकता है, कुछ लेआउट में हाई डेंसिटी वाली व्यवस्था में 10 यात्रियों तक के बैठने की व्यवस्था होती है। मानक लेआउट में आमतौर पर 4 यात्रियों के लिए एक क्लब व्यवस्था और अतिरिक्त व्यक्तिगत सीटें शामिल होती हैं। सामान्य तौर पर इसमें 11 यात्रियों के बैठने की कैपेसिटी होती है, जिसमें 9 यात्रियों के साथ 2 क्रू मेंबर शामिल होते हैं। हालांकि, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के समय उसमें सवार लोगों की संख्या की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कितनी है विमान की कीमत?
बीचक्राफ्ट किंग एयर B200 की कीमत साल, स्थिति, एवियोनिक्स और संशोधनों जैसे कारकों के आधार पर अलग-अलग होती है, लेकिन आमतौर पर पुराने विमानों के लिए यह 750,000 से 3,500,000 डॉलर तक होती है। नए मॉडल की कीमत लगभग 5.3 मिलियन डॉलर हो सकती है। एंट्री लेवल में पुराने मॉडल लगभग 750,000 डॉलर में मिल सकते हैं।मीड लेवल में अधिक मॉर्डन, अच्छी तरह से सुसज्जित किंग एयर B200 की कीमत 1.7 मिलियन से 2.5 मिलियन डॉलर तक हो सकती है। हाई लेवल में अपडेटेड एवियोनिक्स के साथ हाल ही में किए गए ओवरहाल और वांछित सुविधाओं वाले विमान की कीमत 3.5 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें:- अहमदाबाद जैसा एक और विमान हादसा, लंदन में टेक-ऑफ के बाद बन गया आग का गोला
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
6 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
7 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
16 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
17 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
18 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
21 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
23 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
23 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines