New Coronavirus Found: कोरोना वायरस (Covid-19) जैसी महामारी ने पुरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। न सिर्फ कई परिवारों ने इस महामारी में अपने परिजनों और चाहने वालों को खोया, बल्कि इससे वर्ल्ड की इकोनॉमी भी चरमरा गई। लेकिन एक बार फिर से एक कोरोना जैसी बीमारी ने फिर से दस्तक दे दी है। जी हां, आपने सही पढ़ा, चाइना में एक नया वायरस मिला है जिसे HKU5 कहा जा रहा है, और इसे कोरोना वायरस की ही वंशावली माना जा रहा है। आइए इस बारे में सब जानते हैं।
चीन में फैला नया वायरस जो कोरोना से भी खतरनाक
आखिर ऐसा क्यों है कि भी वायरल सामने आते हैं उनका घर चाइना ही होता है। पहले कोरोना और अब उससे भी खतरनाक एक और वायरस जिसे HKU5 कहा जा रहा है। इस वायरस की स्टडी शी झेंगली के नेतृत्व में की गई, जो कि एक प्रसिद्ध वायरोलॉजिस्ट हैं। बताया जा रहा है कि ये नया चमगादड़ कोरोना वायरस है, जो जानवरों में से इंसानों तक में फैल सकता है।
यह भी पढ़ें: Ind vs Pak मैच से पहले संत प्रेमानंद ने टीम इंडिया को दिया गुरुमंत्र, यकीनन होगी जीत
ये वायरस कोविड-19 का कारण बनता है
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, HKU5-CoV-2 नाम का यह वायरस कोविड-19 का कारण बनने वाले वायरस में से है जो ह्यूमन रिसेप्टर का इस्तेमाल करता है। इस वायरस को पहली बार हांगकांग में जापानी पीपीस्ट्रेल चमगादड़ में पहचान गया था। इस नए वायरस के बारे में जान डॉक्टरों की भी चिंता बढ़ गई है, क्योंकि बड़ी मुश्किलों से तो कोरोना से छुटकारा मिला था अब नए वायरस से फिर महामारी का डर फैल गया है।
डॉक्टरों की बढ़ी चिंता
कोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अब इस नए वायरस ने एक बार फिर से डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है। रिसर्च में पता चला है कि बैट मेरबेकोवायरस बहुत ही घातक है जो इंसानो में फैलने का खतरा पैदा करता है। ये HKU5-CoV-2 इतना खतरनाक है कि वो इंसानों में ACE2 रिसेप्टर्स से जुड़ता है। ऐसे में अगर समय रहते इस वायरस से निजात न पाई गई या फिर हल नहीं ढूंढा गया तो एक बार फिर से लॉकडाउन जैसा खतरा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Delhi Metro में सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज! DMRC इन रूट्स पर देगी ये खास सुविधा
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
29 mins ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
2 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
3 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
4 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
4 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
5 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
5 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines