---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

‘रहने लायक नहीं छोड़ा’, इस शहर के निवासियों ने टूरिज्म के खिलाफ छेड़ा आंदोलन

Barcelona Protest News: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई देश प्लानिंग करते हैं। नियमों में छूट देते हैं, वीजा प्रणाली सरल बनाते हैं। लेकिन स्पेन में इसके विपरीत मामला सामने आया है। बार्सिलोना शहर के लोगों ने मास टूरिज्म के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है। लोगों का कहना है कि अधिक टूरिस्ट आने से उनको परेशानी हो रही है।

---विज्ञापन---

Spain News: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई देश प्लानिंग के साथ काम कर रहे हैं। लेकिन स्पेन के बार्सिलोना शहर में लोग पर्यटकों की बढ़ रही तादाद से इतने परेशान हो गए कि आंदोलन छेड़ दिया है। आंकड़ों के मुताबिक 2023 में स्पेन में जिस जगह सबसे अधिक टूरिस्ट आए, वह कैटेलोनिया क्षेत्र है। उसकी राजधानी बार्सिलोना है। शनिवार को यहां अधिक मास टूरिज्म से परेशान हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। जोरदार प्रदर्शन कर लोगों ने कहा कि अत्यधिक पर्यटन के कारण उनके शहर पर असर पड़ रहा है। जिसकी निंदा करते हुए लोगों ने काफी लंबा मार्च निकाला। ऐसा पहली बार है, जब स्पेन में इस तरह विरोध मार्च निकला हो। लोगों के हाथों में जो तख्तियां थीं, उन पर ‘बस! चलो पर्यटन पर सीमाएं लगाएं’ जैसे नारे लिखे हुए थे।

यह भी पढ़ें:धरती की ओर तेजी से आ रहा विशाल Asteroid, 65000 Km प्रतिघंटा रफ्तार, NASA ने जारी की वॉर्निंग

---विज्ञापन---

पुलिस ने अनुसार मार्च में लगभग 2800 लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने तटवर्ती जिले में मार्च निकाल सरकार से नए आर्थिक मॉडल को लागू करने की मांग की। इसके लागू होने के बाद लाखों पर्यटक शहर में आने से वंचित रह जाएंगे। लोग मार्च के दौरान ‘बार्सिलोना बिक्री के लिए नहीं’ जैसे नारे लगा रहे थे।

---विज्ञापन---

हमें कहीं का नहीं छोड़ा, इतने पर्यटक नहीं चाहिए

70 साल के जोर्डी गुइयू ने बताया कि वे समाजशास्त्री हैं। पर्यटन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन अत्यधिक पर्यटन ने हमारे शहर को रहने लायक नहीं छोड़ा है। लोग ‘पर्यटन को कम करो’, ‘पर्यटकों को हमारे इलाके से बाहर करो’ जैसी तख्तियां पकड़े हुए नारेबाजी कर रहे थे। मार्च के दौरान लोगों ने होटलों के सामने रुककर विरोध जताया। बार्सिलोना में लगातार आवास की डिमांड और लागत पिछले 10 साल में 68 फीसदी तक बढ़ गई है। बार्सिलोना की तादाद 1.6 मिलियन (16 लाख) है। अत्यधिक पर्यटन के कारण स्थानीय वाणिज्य क्षेत्र पर प्रभाव दिखने लगा है। लोगों का आरोप है कि अधिकतर दुकानों पर नई दुकानें खुलने के बाद बिक्री न के बराबर हो रही है। प्रशासन के अनुसार पिछले साल लगभग 12 लाख पर्यटक यहां आए थे। नगर परिषद ने 10 दिन पहले पर्यटकों को 2028 तक अपार्टमेंट किराये पर देने पर भी रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें:क्या है साउथ कोरिया की डिश Kimchi? जिसे खाकर 1000 लोग पड़ गए बीमार

---विज्ञापन---

वर्तमान में 10 हजार से अधिक अपार्टमेंट किराये पर हैं। माना जा रहा है कि नए आदेशों के बाद ये स्थानीय लोगों को मिल जाएंगे। इस घोषणा से विवाद शुरू होने के आसार भी हैं। घोषणा का विरोध पर्यटक अपार्टमेंट संगठन कर चुका है। इससे पहले मालागा, कैनरी द्वीप और पाल्मा डी मलोरका जैसे टूरिस्ट प्लेसों पर भी पर्यटकों के खिलाफ प्रदर्शन हो चुके हैं। सबसे अधिक पर्यटक फ्रांस में आते हैं। इससे बाद स्पेन का नंबर आता है। पिछले साल स्पेन में लगभग 85 लाख टूरिस्ट आए थे। जो 2022 से 18.7 फीसदी अधिक है। वहीं, बेलिएरिक द्वीप पर साढे़ 14 लाख और कैनरी द्वीप पर पिछले साल लगभग 14 लाख टूरिस्ट आए थे।

First published on: Jul 07, 2024 05:17 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola