हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: PM के बेड पर लेटे...उखाड़े पंखे, बंग बंधु की हटा दी फोटो; शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बेकाबू हुए हालत

Bangladesh Political Crisis: वीडियो में पीएम हाउस में घुसे लोग वहां नाव चलाते और कपड़े ले जाते दिखाई पड़ रहे हैं। उग्र प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास पर जमकर तोड़फोड़ की है।

विज्ञापन
Bangladesh Violences

Bangladesh Violence: बांग्लादेश के हालत खराब होते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़कर जाने के बाद प्रदर्शनकारी पीएम हाउस में घुस गए हैं। बांग्लादेश से सामने आ रही वीडियो में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारियों में शामिल छात्राएं पीएम हाउस के गेट पर सेल्फी ले रहीं हैं तो कुछ लोग प्रधानमंत्री के बेड पर लेटे दिखाई दे रहे हैं।

शेख मुजीबुर्रहमान की फोटो तोड़ी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में इस तख्तापलट के बाद प्रदर्शनकारी बंग बंधु यानी शेख मुजीबुर्रहमान की फोटो हटाते हुए दिख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग शहर में लगी उनकी कई फीट ऊंची फोटो को तोड़ते हुए दिखाई पड़े।

विज्ञापन

 

पीएम हाउस के कपड़े ले गए प्रदर्शनकारी

वीडियो में लोग पीएम आवास में घुसकर तोड़फोड़ करने के अलावा नाव में घूमते और लूटपाट करते दिखाई पड़े। वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि प्रदर्शनकारी कपड़े, खाने का सामान जो जिसे मिला उसे लेकर जा रहे हैं।

 

प्रदर्शनकारियों ने जमकर की तोड़फोड़

सामने आ रही वीडियो में प्रदर्शनकारी पीएम ऑफिस और उनके बेड रूम तक घुस गए हैं। वह वहां वीडियो बनाते और पंखे उखाड़ते और तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पड़ें: Bangladesh Political Crisis: बांग्लादेश में तख्‍तापलट, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिया इस्तीफा; देश भी छोड़ा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola