Live Updates
चीन ने बांग्लादेश में शांतिपूर्ण चुनाव की जताई उम्मीद
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी करते हुए एक मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि चीन ने बांग्लादेश द्वारा 12 फरवरी, 2026 को संसदीय चुनाव कराने की घोषणा का जिक्र किया है. उन्होंने कहा, 'चीन, बांग्लादेश में सुरक्षित, स्थिर और सुचारू चुनाव की कामना करता है और उसे विश्वास है कि बांग्लादेश के विभिन्न क्षेत्र महत्वपूर्ण राजनीतिक एजेंडों को उचित रूप से आगे बढ़ाएंगे और राष्ट्रीय एकता और स्थिरता को बनाए रखेंगे.'
बांग्लादेश के हालात पर मानवाधिकार संगठन ने चिंता जताई
एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने शुक्रवार को बांग्लादेश में हाल ही में घटी हिंसक घटनाओं की कड़ी निंदा की. अपने बयान में, जस्टिस मेकर्स बांग्लादेश इन फ्रांस (जेएमबीएफ) ने कहा कि गुरुवार की रात कई स्थानों पर हुए समन्वित हमलों ने यह साबित कर दिया है कि बांग्लादेश अत्यधिक असुरक्षा की स्थिति में डूब गया है और अपनी मूलभूत जिम्मेदारियों को निभाने में बुरी तरह विफल रहा है.
बांग्लादेश में हालात बेहद तनावपूर्ण, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए BGB तैनात
ढाका में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बांग्लादेश सीमा रक्षक बल (BGB) के जवानों को कई रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है. शुक्रवार को जारी एक बयान में, BGB ने कहा कि युवा नेता हादी की हत्या के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों और हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए, हवाई अड्डे के क्षेत्र, कारवान बाजार, होटल इंटरकॉन्टिनेंटल जोन और राजधानी के अन्य प्रमुख स्थानों पर सैनिकों की तैनाती की गई है.
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर उनकी सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक शरीफ उस्मान हादी की मृत्यु के बाद शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन और हिंसा भड़क उठी, जिससे देश में तनाव का माहौल छा गया.
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, 'हम सभी जानते हैं कि किन परिस्थितियों में निर्वाचित प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपना देश छोड़ना पड़ा. हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद बांग्लादेश की जेलों से कट्टरपंथी, अपराधी और चोर खुलेआम छूट गए. हमने जिस बात का अनुमान लगाया था, वही अब पड़ोसी देश में हो रहा है.'
सिंगापुर से ढाका पहुंचा उस्मान हादी का शव
ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस्मान हादी का शव पहुंच गया है. एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. शव को लेकर Biman Air की फ्लाइट बीजी-585 शाम करीब 6:05 बजे के बीच ढाका एयरपोर्ट पर लैंड हुई. हवाई अड्डे के अंदर वायुसेना, बाहर सैन्य बल और एयरपोर्ट आर्म्ड पुलिस बटालियन सुरक्षा में तैनात है.
थोड़ी देर में ढाका पहुंचेगा युवा नेता शरीफ उस्मान हादी का पार्थिव शरीर
युवा नेता शरीफ उस्मान हादी का पार्थिव शरीर आज शाम 6 बजे ढाका पहुंचेगा. उनके अंतिम संस्कार की नमाज शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मानिक मियां एवेन्यू (राष्ट्रीय संसद भवन के सामने) पर अदा की जाएगी.
भारत में भी बांग्लादेश दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन
शुक्रवार को अगरतला स्थित बांग्लादेश उप उच्चायोग के सामने सैकड़ों स्वदेशी युवाओं और छात्रों ने नवगठित राष्ट्रीय नागरिक पार्टी (एनसीपी) के बांग्लादेशी नेता हसनत अब्दुल्ला द्वारा हाल ही में कथित तौर पर दी गई धमकियों और अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. शुक्रवार के विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वाईटीएफ अध्यक्ष सूरज देबबर्मा ने कहा कि बांग्लादेश की नई पीढ़ी यह भूल गई है कि देश का गठन भारत के समर्थन और 1971 के मुक्ति युद्ध के दौरान भारतीय सेना के बलिदानों से हुआ था.
Bangladesh Violence LIVE Updates: प्रदर्शनकारियों का फोकस इंडियन हाई कमीशन ऑफिस
बांग्लादेश में प्रदर्शनकारी भारतीय उच्चायोग और उप-उच्चायोग को खास तौर पर निशाने पर ले रहे हैं. सबसे पहले 16 दिसंबर को ढाका स्थित इंडियन हाई कमीशन को निशाने पर लिया गया, जिसके बाद वहां वीजा आवेदन केंद्र बंद करना पड़ा. अगले दिन राजशाही और खुलना स्थित असिस्टेंट हाई कमीशन को प्रदर्शनकारियों ने अपने निशाने पर लिया, जिसकी वजह से यहां भी वीजा आवेदन केंद्र बंद करने पड़े और भारी सुरक्षा की तैनाती की गई.
उस्मान हादी की मौत के बाद कल रात चिटगोन्ग स्थित असिस्टेंट हाई कमीशन तक पहुंचकर तोड़-फोड़ करने की कोशिश हुई, जिसे सुरक्षा बालों ने विफल कर दिया. भारतीय विदेश मंत्रालय ने मुहम्मद युनूस सरकार से अपने राजनयिक मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने करने के लिए विशेष आग्रह किया है.
Bangladesh Violence LIVE Updates: बांग्लादेश में लगे भारत विरोधी नारे
अरबी लिबास में कट्टरपंथियों की जमात ने रातभर बांग्लादेश की राजधानी ढाका में धार्मिक नारे लगाए. नारों में भारत विरोधी तेवर के साथ-साथ भावनाओं को भड़काने के लिए 'हम सब हादी बनेंगे' बार बार कहा गया. आशंका है कि प्रायोजित तरीके से हिंसा को अंजाम दिया जा रहा है. युनूस समर्थक अखबारों और पत्रकारों को निशाने पर लिया गया है.
Bangladesh Violence LIVE Updates: जुमे की नमाज के बाद हिंसा होने की आशंका
बांग्लादेश की नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) के नेता आसिफ महमूद ने लोगों से जुमे (शुक्रवार) को मस्जिदों में बड़ी संख्या में जुटने और उस्मान हादी के लिए दुआ करने की अपील की है. ऐसे में आज शुक्रवार को विरोध प्रदर्शनों के हिंसक होने की आशंका है. माना जा रहा है कि इन प्रदर्शनों में हादी की हत्या के बाद उचित कार्रवाई न करने के लिए मुहम्मद युनूस की अंतरिम सरकार को निशाने पर लिया जाएगा. प्रदर्शनकारी बड़े पैमाने पर तोड़-फोड़ कर सकते हैं] जिसको देखते हुए सुरक्षा बलों को अनिवार्य आदेश दे दिए गए हैं.
Bangladesh Violence LIVE Updates: अंतरिम सरकार के मुखिया की संपादकों से मुलाकात
बांग्लादेश के दैनिक अंग्रेजी अख्पाबर द डेली स्टार ने अपने पाठकों को फिलहाल अखबार नहीं निकाल पाने की जानकारी लोगों को दी और माफी मांगते हुए ऑनलाइन एडिशन जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया. दूसरी ओर, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद युनूस ने फोन पर भीड़ के कोप और आगजनी का शिकार हुए दोनों समाचार पत्रों द डेली स्टार और प्रोथोम अलो के संपादक से बात की और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया.
Bangladesh Violence LIVE Updates: बांग्लादेश में 2 युवतियों के साथ मारपीट
बांग्लादेश के चटगांव शहर के CRB (सीआर बरुआ रोड) इलाके में 2 युवतियों को सरेआम पीटा गया और जलील किया गया. युवतियों का अपराध मात्र इतना था कि उन्होंने वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि एक समूह ने युवतियों को घेर लिया, उनके कपड़ों पर आपत्ति जताई और मारपीट शुरू कर दी.
Bangladesh Violence LIVE Updates: मुहम्मद युनूस की लोगों से शांति की अपील
बांग्लादेश के अंतरिम सरकार प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने शांति की अपील की है. जुलाई विद्रोह के प्रमुख नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी, जिन्हें पिछले सप्ताह गोली मार दी गई थी. 6 दिन तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद गुरुवार रात सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन के बाद ढाका में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.
Bangladesh Violence LIVE Updates: बंग्लादेश में हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या
बांग्लादेश में हिंसा और विरोध-प्रदर्शनों के बीच खौफनाक वारदात अंजाम दी गई है. मैमनसिंह जिले में भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में एक हिंदू युवक की हत्या कर दी. भीड़ ने कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले भाजुका उपजिला के दुबालिया पारा इलाका निवासी दीपू चंद्र दास की हत्या करके शव को पेड़ से बांधकर उसमें आग लगा दी.
Bangladesh Violence LIVE Updates: हादी की हत्या को बताया गया सोची समझी साजिश
बांग्लादेश की सरकार के अंतरिम प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने 12 फरवरी 2026 को होने वाले आम चुनाव से पहले हादी की हत्या को सोची-समझी साजिश बताया है. उनके अनुसार आम चुनाव को डिस्टर्ब करने की कोशिशें हो रही हैं. हादी को गोली मारे जाने के बाद मोहम्मद यूनुस ने कहा कि हादी पर गोलीबारी शक्तिशाली नेटवर्क द्वारा सुनियोजित हमला था. हालांकि उन्होंने इस नेटवर्क का नाम नहीं बताया था. पुलिस ने हादी के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए 50 लाख का इनाम घोषित किया है.
Bangladesh Violence LIVE Updates: बांग्लादेश में इंडियन एंबेसी के बाहर कड़ा पहना
प्रदर्शनकारियों की धमकियों के बीच भारतीय उच्चायोग और सह-उच्चायोग के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. चिटगोंग स्थित असिस्टेंट हाई कमीशन पर बीती रात उस्मान हादी की मौत के बाद हमला करने की कोशिश की गई थी. बांग्लादेश में उग्र हो रहे हालात में प्रदर्शनकारी भारत विरोध पर जोर दे रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने आज राजशाही स्थित असिस्टेंट हाई कमीशन का घेराव करने का आह्वान किया है. कल भी घेराव किया गया था, जिसके बाद बांग्लादेश स्थित भारत के हर उच्चायोग कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
Bangladesh Violence LIVE Updates: भारतीयों के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी
बांग्लादेश में बढ़ते तनाव और हिंसक माहौल के बीच भारत सरकार ने बांग्लादेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए विशेष सलाह जारी की है. भारतीय उच्चायोग के जरिए भारतीयों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने घरों में ही रहें और किसी भी तरह की यात्रा को टाल दें. आपातकालीन स्थिति में उच्चायोग या देशभर में फैले सहायक उच्चायोगों से तत्काल संपर्क करने की सलाह दी गई है.
Bangladesh Violence: भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में जल रहा है. साल 2024 के छात्र आंदोलन में शामिल छात्र विरोध समूह इंकलाब मंच के वरिष्ठ नेता शरीफ उस्मान हादी को ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई थी. बीते दिन सिंगापुर के अस्पताल में उपचार के दौरान हादी ने दम तोड़ दिया. हादी की मौत की खबर जैसे ही बांग्लादेश पहुंची, उनके समर्थक भड़क गए और विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आए.
तोड़-फोड़, पथराव और आगजनी
राजधानी ढाका समेत कई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने मीडिया दफ्तरों पर हमला किया और आग लगा दी. सड़कों पर तोड़-फोड़ और आगजनी की गई. अब प्रदर्शनकारी भारत विरोधी प्रदर्शन पर जोर दे रहे हैं. इंडियन एंबेसी का घेराव करने की धमकी दे चुके हैं. बीती रात भी प्रदर्शनकारियों ने इंडियन एंबेसी के दफ्तर पर पथराव किया था. हालातों को देखते हुए भारत सरकार ने बांग्लादेश में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है. वहीं एंबेसी के बाहर कड़ा पहरा है.
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
6 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
7 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
8 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
9 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
9 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
13 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
16 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
19 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
19 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines