Bangladesh News: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में नौकरी कोटा के विरोध में लगातार हिंसा जारी है। हिंसक झड़पों के दौरान कई विपक्षी नेताओं समेत 500 से अधिक लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता फारूक हुसैन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब तक 532 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इसमें बांग्लादेश नेशनल पार्टी (BNP) के नेता भी शामिल हैं। पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता अमीर खोसरू महमूद चौधरी के अलावा प्रवक्ता रुहुल कबीर रिजवी अहमद को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है।
झड़पों में 3 पुलिसकर्मियों की मौत
वरिष्ठ नेता अमीनुल हक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। वे बांग्लादेश की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान रह चुके हैं। हुसैन के अनुसार मिया गुलाम से पुलिस पूछताछ कर चुकी हैं। वे बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के महासचिव हैं। हिंसक झड़पों में 3 पुलिसकर्मी मारे जा चुके हैं।
बांग्लादेश में बढ़ते तनाव के बीच कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। वहीं, भारत के भी लगभग 405 विद्यार्थियों को सकुशल लाया गया है। नेपाल के 500, भूटान के 38 और मालदीव से एक विद्यार्थी भारत पहुंचा है। भारतीय दूतावास की ओर से बताया गया है कि बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हरसंभव काम किया जा रहा है। वह लगातार बांग्लादेश सरकार के संपर्क में है।
60 लोगों की हालत गंभीर
वहीं, एक हजार से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। जिनमें से 60 लोगों की हालत गंभीर है। वहीं, पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रही पार्टी बीएनपी के प्रवक्ता एकेएम वहीदुज्जमां के अनुसार उनके सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अरेस्ट किया है। बता दें कि ढाका में शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीएम शेख हसीना ने पूरे देश में कर्फ्यू का ऐलान किया है। सेना भी प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए उतारी गई है। हिंसक झड़पों में 105 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इसकी पुष्टि सरकार और पुलिस ने नहीं की है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
7 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
12 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
14 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
15 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
17 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines