Bangladesh Latest News: बांग्लादेश में बवाल नहीं थम रहा है। अब एक मशहूर टीवी जनर्लिस्ट की लाश ढाका की झील में मिली है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। पुलिस ने पुष्टि की है कि उनका शव ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में है। जानकारी के मुताबिक पत्रकार बांग्लादेश के बंगाली भाषा के न्यूज चैनल गाजी टीवी की न्यूजरूम एडिटर साराह रहनुमा की लाश झील में मिली है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक हातिरझील लेक में उनकी लाश तैरती मिली है। वहां से गुजर रहे लोगों ने बॉडी को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए। देर रात 2 बजे डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सारा बांग्लादेश की मशहूर और लोकप्रिय पत्रकारों में से एक मानी जाती थीं।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
मौत से कुछ घंटे पहले ही सारा ने फेसबुक पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, ‘आपके जैसा दोस्त पाकर अच्छा लगता है। ईश्वर हमेशा आप पर कृपा बनाए रखे। उम्मीद है कि आपकी सारी ख्वाहिशें पूरी हों। मैं जानती हूं कि हमने बहुत सारी योजनाएं बनाईं। माफ करना मैं वो पूरी नहीं कर पाई। ईश्वर जिंदगी के हर सफर में आपका साथ दे।’
ये भी पढ़ें: देश छोड़ने के बाद भी शेख हसीना की मुश्किलें नहीं हुईं कम
इससे बेहतर तो मर जाना
इससे पहले सारा ने एक और पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, ‘मृत्यु जैसा जीवन जीने से बेहतर तो मर जाना है।’ पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। इस बीच पूर्व पीएम शेख हसीना के बेटे साजिब वाजिद ने कहा है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बर्बर हमला है। सारा के पति सैयद शुवरो का कहना है कि वह काम पर गई थीं और फिर लौटी नहीं। तड़के 3 बजे हमें बताया गया कि उन्होंने झील में कूदकर जान दे दी है।
ये भी पढ़ें: Bangladesh Crisis क्यों बना भारत के लिए संकट?
संबंधित खबरें
'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
4 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
10 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
14 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
15 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
17 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
20 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 day agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines