बांग्‍लादेश में मशहूर बंगाली टीवी जर्नलिस्ट की हत्‍या! झील में तैरती म‍िली Sarah Rahanuma की लाश

Bangladesh Latest News: बांग्‍लादेश में ह‍िंसा नहीं थम रही है। पहले ह‍िंदुओं पर लगातार हमले क‍िए गए। यहां तक क‍ि प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर द‍िल्‍ली में शरण लेनी पड़ी और अब एक मशहूर जनर्ल‍िस्‍ट की लाश म‍िली है।

Bangladesh TV Anchor Sarah

Bangladesh TV Anchor Sarah

Bangladesh Latest News: बांग्‍लादेश में बवाल नहीं थम रहा है। अब एक मशहूर टीवी जनर्ल‍िस्‍ट की लाश ढाका की झील में म‍िली है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे ने इसे अभ‍िव्‍यक्‍त‍ि की स्‍वतंत्रता पर हमला बताया है। पुल‍िस ने पुष्‍ट‍ि की है क‍ि उनका शव ढाका मेड‍िकल कॉलेज हॉस्‍प‍िटल में है। जानकारी के मुताब‍िक पत्रकार बांग्‍लादेश के बंगाली भाषा के न्‍यूज चैनल गाजी टीवी की न्‍यूजरूम एड‍िटर साराह रहनुमा की लाश झील में म‍िली है।

विज्ञापन

स्‍थानीय मीड‍िया के मुताब‍िक हात‍िरझील लेक में उनकी लाश तैरती म‍िली है। वहां से गुजर रहे लोगों ने बॉडी को बाहर न‍िकाला और अस्‍पताल लेकर गए। देर रात 2 बजे डॉक्‍टर्स ने उन्‍हें मृत घोष‍ित कर द‍िया। सारा बांग्‍लादेश की मशहूर और लोकप्रिय पत्रकारों में से एक मानी जाती थीं।

विज्ञापन

सोशल मीड‍िया पर क‍िया पोस्‍ट

मौत से कुछ घंटे पहले ही सारा ने फेसबुक पर पोस्‍ट क‍िया था। उन्‍होंने ल‍िखा था, ‘आपके जैसा दोस्‍त पाकर अच्‍छा लगता है। ईश्‍वर हमेशा आप पर कृपा बनाए रखे। उम्‍मीद है क‍ि आपकी सारी ख्‍वाह‍िशें पूरी हों। मैं जानती हूं क‍ि हमने बहुत सारी योजनाएं बनाईं। माफ करना मैं वो पूरी नहीं कर पाई। ईश्‍वर ज‍िंदगी के हर सफर में आपका साथ दे।’

ये भी पढ़ें: देश छोड़ने के बाद भी शेख हसीना की मुश्किलें नहीं हुईं कम

विज्ञापन

इससे बेहतर तो मर जाना

इससे पहले सारा ने एक और पोस्‍ट क‍िया था। उन्‍होंने ल‍िखा, ‘मृत्‍यु जैसा जीवन जीने से बेहतर तो मर जाना है।’ पुल‍िस मामले की जांच कर रही हैं। इस बीच पूर्व पीएम शेख हसीना के बेटे साज‍िब वाज‍िद ने कहा है क‍ि यह अभ‍िव्‍यक्‍त‍ि की स्‍वतंत्रता पर बर्बर हमला है। सारा के पत‍ि सैयद शुवरो का कहना है क‍ि वह काम पर गई थीं और फ‍िर लौटी नहीं। तड़के 3 बजे हमें बताया गया क‍ि उन्‍होंने झील में कूदकर जान दे दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ