Dhaka Violence: हसीना को सजा के बाद ढाका में भड़की हिंसा, बमबारी, आगजनी से बिगड़े हालात, 2 की मौत

Dhaka Violence: बीते दिन बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई गई. इसके बाद कुछ लोगों ने जश्न मनाया तो कुछ ने इसके विरोध में हिंसा की. सजा सुनाए जाने से पहले हसीना के बेटे ने हिंसा को लेकर एक बयान भी दिया था.

Dhaka Violence

Photo Credit- X

विज्ञापन

Dhaka Violence: शेख हसीना को कई मामलों में मौत की सजा सुनाई गई है. उनको जब सजा नहीं सुनाई गई थी, उससे पहले उनके बेटे सजीब वाजेद का एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह पहले से जानते हैं कि उनकी मां को दोषी मानकर मौत की सजा सुनाई जाएगी. साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी पर लगे बैन को लेकर भी चेतावनी दी कि अगर ये नहीं हटाया गया तो उनके समर्थक चुनाव से पहले विरोध-प्रदर्शन करेंगे, जो आगे चलकर हिंसक हो सकता है. हालांकि, हिंसा के लिए चुनाव तक इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ी, बल्कि हसीना को सजा होने के बाद उनके समर्थकों ने ढाका में फिर से हिंसा कर दी है.

शेख हसीना को सजा के बाद फिर बिगड़े हालात

शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद ढाका में हालात खराब हो गए हैं. कई इलाकों में भारी हिंसा, आगजनी और बमबारी की घटनाएं देखने को मिलीं. इस दौरान कई वाहन जलाए गए और सरकारी दफ्तरों पर भी हमले हुए हैं. इस दौरान पुलिस को प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस, लाठीचार्ज और फायरिंग का सहारा लेना पड़ा. इस हिंसा में अब तक दो लोगों की मौत की खबर है. वही, दर्जनों लोग घायल हैं.

विज्ञापन

सजा के बाद हसीना के बेटे का आया रिएक्शन

सैकड़ों लोग घायल हुए हैं और कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं. बता दें प्रदर्शनकारी सड़कें बंद कर रहे हैं, जिनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. इसके अलावा, शेख हसीना को फांसी की सजा के फैसले को उनके बेटे ने गलत ठहराया है. उन्होंने इसको लेकर कहा था कि उन्हें पहले ही पता था कि यही फैसला आएगा. साथ ही उन्होंने अपनी मां के भारत में रहने को लेकर भी कहा कि वह यहां पर सेफ हैं, भारत उन्हें पूरी सुरक्षा दे रहा है.

इस मामले में अभी बांग्लादेश ने भारत से शेख हसीना को वापस लौटाने की मांग की है. हालांकि, भारत की तरफ से अभी ये साफ नहीं किया गया है कि वह हसीना को बांग्लादेश भेजेगा कि नहीं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ