Bangladesh Political Crisis : बांग्लादेश में राजनीतिक उथलपुथल के बाद शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने तख्तापटल कर दिया। प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना अपनी बहन शेख रेहाना के साथ भारत आ गईं। वह इतनी जल्दबाजी में आईं कि उनके पास अपने कपड़े और आवश्यक सामान ले जाने का समय नहीं था।
शेख हसीना अपनी बहन और अन्य सहयोगी के साथ सोमवार को ढाका से C-130J ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से भारत पहुंचीं। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, वे अपनी जान बचाने के लिए जल्दबाजी में ढाका से भारत के लिए रवाना हुईं। ऐसे में वह रोजमर्रा की जरूरत की कोई भी चीजें नहीं लाईं। इस दौरान भारतीय अधिकारियों ने हसीना की टीम के सदस्यों को कपड़े और अन्य सामान खरीदने में मदद की।
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश में कब शपथ ग्रहण करेगी अंतरिम सरकार? बेटे ने मां शेख हसीना की ‘शरण’ पर दिया बड़ा बयान
सदमे में हैं शेख हसीना की टीम के सदस्य
भारत के एनएसए अजीत डोभाल लगातार अधिकारियों के संपर्क में थे और दिल्ली पहुंचते ही वे शेख हसीना से मिले। उन्होंने बताया कि टीम को तत्काल मदद मुहैया कराई गई और दिल्ली में सुरक्षित घरों में पहुंचाया गया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शेख हसीना की टीम के सदस्य अपने देश में हुई घटनाओं को लेकर सदमे में हैं।
यह भी पढ़ें : कोलकाता का वो हॉस्टल, जहां से शेख मुजीबुर्रहमान ने देखा था बांग्लादेश का सपना, उपद्रवियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा
प्रदर्शनकारियों ने जमकर मचाया उत्पात
शेख हसीना के ढाका से निकलते ही प्रदर्शनकारियों ने उनके सरकारी आवास पर धावा बोल दिया और उनकी पार्टी अवामी लीग से जुड़े सभी कार्यालय और मूर्तियों में तोड़फोड़ कर दी। बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने देश को संबोधित कर अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा की। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली नई सरकार गुरुवार की रात 8 बजे शपथ ग्रहण करेगी।
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
6 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
7 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
9 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
10 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
10 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
11 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
13 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
15 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
15 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines