बांग्लादेश में सेना और अंतरिम प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस के बीच तनाव बना हुआ है। सेना ने जल्द से जल्द चुनाव कराने की बात कही है तो वहीं यूनुस दबाव बनाने पर इस्तीफा देने की धमकी दे रहे हैं। वे पांच साल तक बिना चुनाव कराए ही सत्ता में बने रहना चाहते हैं। ऐसे में सियासी उथल-पुथल के बीच बांग्लादेश की पूर्व सीएम शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस पर बड़ा आरोप लगाया है। हसीना ने कहा कि यूनुस ने आतंकियों की मदद से सत्ता हथियाई है और कई आतंकी संगठन ऐसे हैं जिन पर अंतर्राष्ट्रीय बैन लगा हुआ है।
अब बांग्लादेश की जेलें खाली
पूर्व पीएम ने ये बातें फेसबुक पोस्ट में कही है। हसीना ने कहा कि यूनुस ने सत्ता हथियाने में प्रतिबंधित लोगों की मदद ली। सिर्फ एक आतंकी हमले के बाद हमने कई सख्त कदम उठाए। कई लोगों को अरेस्ट किया, अब बांग्लादेश की जेलें खाली हैं। बांग्लादेश में अब आतंकियों का ही राज है।
उग्रवादी नेता ने कब्जा कर लिया है
शेख हसीना ने आगे कहा कि हमारे महान बंगाली राष्ट्र का संविधान है जिसे हमने लंबे संघर्ष के बाद हासिल किया है, एक उग्रवादी नेता ने इस पर कब्जा कर लिया है। संविधान को छूने का अधिकार किसने दिया? उनका कोई संवैधानिक आधार नहीं है। यूनुस का मुख्य सलाहकार के पद पर रहने का कोई आधार नहीं है वह अस्तित्व में नहीं है। उन्होंने अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा दिया है।
शेख मुजीबुर्र रहमान का जिक्र किया
हसीना ने इस दौरान अपने पिता और स्वतंत्रता सेनानी शेख मुजीबुर्र रहमान का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि जब अमेरिका को सेंट मार्टिन द्वीप चाहिए था तो मेरे पिता शेख मुजीबुर्र रहमान इसके लिए राजी नहीं हुए। लेकिन आज यूनुस बांग्लादेश को अमेरिका के हाथों बेच रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः बांग्लादेश में सियासी उठापटक पर लगा विराम! मो. यूनुस के पास ही रहेगा अंतरिम सरकार की कमान
बता दें कि बांग्लादेश में सत्ता छोड़ने के बाद से ही अस्थिरता बनी हुई है। शेख हसीना सरकार के खिलाफ छात्रों ने बगावत की थी। इसके बाद शेख हसीना को भागकर भारत में शरण लेनी पड़ी थी। 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश का तख्ता पलट हो गया, इसके बाद से ही शेख हसीना भारत में है।
ये भी पढ़ेंः यूएन में पानी के लिए फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत ने बताया- सिंधु जल समझौता क्यों किया सस्पेंड?
संबंधित खबरें
जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
2 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
3 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
7 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
11 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
13 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
13 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
13 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
13 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
21 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines