Bangladesh Political Crisis : नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस गुरुवार को बांग्लादेश लौट गए। सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ शुरू हुए छात्रों के आंदोलन में शेख हसीना का 15 साल से चल रहा शासन खत्म होने के बाद अब मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार की कमान संभालेंगे। मोहम्मद यूनुस दोपहर करीब 2 बजे पेरिस से ढाका पहुंचे थे। आज शाम ही वह देश के नए लीडर के तौर पर शपथ भी ले सकते हैं।
ढाका पहुंचने के बाद मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना की सरकार को गिराने वाले विरोध प्रदर्शनों में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन लोगों का बलिदान बांग्लादेश के लिए दूसरी आजादी लेकर आया है। यूनुस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हमारे लिए बहुत गर्व का दिन है। बांग्लादेश ने नया विजय दिवस बनाया है। बांग्लादेश दूसरी बार स्वतंत्र हुआ है। यूनुस ने शांति और कानून व्यवस्था को फिर से प्रभाव में लाने की अपील की।
कानून व्यवस्था सुधारने की अपील
मोहम्मद यूनुस ने कहा कि कानून और व्यवस्था हमारा पहला टास्क है। हम जब तक देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को ठीक नहीं कर लेते, तब तक आगे नहीं बढ़ सकते। उन्होंने कहा कि मेरी लोगों से यह अपील है कि अगर आपको मुझमें भरोसा है तो इस बात को सुनिश्चित करिए कि पूरे देश में कहीं भी, किसी के भी खिलाफ, कोई हमला न हो। बता दें कि बांग्लादेश में कई हफ्तों से चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 455 लोगों की मौत हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हालात क्यों बने भारत के लिए संकट? 5 पॉइंट्स में समझें पूरा गणित
ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ हुए 7 पड़ोसी देश! नरेंद्र मोदी की क्यों हुई शेख हसीना से तुलना
बांग्लादेश में अब कैसी हैं हालात?
लंबे समय तक हिंसा का सामना करने वाले बांग्लादेश में अब स्थिति धीरे-धीरे ही सही लेकिन सामान्य होती दिख रही है। शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद भी यहां हालात गंभीर बने हुए थे। तोड़-फोड़ और लूटपाट की घटनाएं हो रही थीं। लेकिन, अब नई सरकार के गठन के ऐलान और मोहम्मद यूनुस की वापसी के साथ हालात सुधरने के संकेत मिल रहे हैं। मोहम्मद यूनुस और सेना के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर से भी शांति की अपील की गई है।
ये भी पढ़ें: वो लड़ाई जिसने किए पाकिस्तान के 2 टुकड़े, देखिए बांग्लादेश के जन्म की कहानी
ये भी पढ़ें: पूर्व पीएम, नोबेल विजेता, छात्र नेता… नई सरकार में इन चेहरों का होगा अहम रोल
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
7 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
7 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
9 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
11 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
13 hrs agoLIVE: तेलंगाना: मिठाई दुकानों और निर्माण इकाइयों पर छापा, अनियमितताएं उजागर
15 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
15 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines