Bangladesh Political Crisis: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की सरकार गिराने के पीछे कौन है? क्या सच में साजिश रची गई थी? शेख हसीना को सत्ता से बेदखल करने के पीछे आखिर मंशा क्या है? इसको लेकर खुफिया रिपोर्टें सामने आई हैं। जिसमें चौंकाने वाले दावे किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी सरकार गिराने के पीछे पाकिस्तान और चीन का हाथ है। ISI ने प्लानिंग के तहत बांग्लादेश की सरकार को गिराया है। दावा किया गया है कि इस साजिश के पीछे पाकिस्तान और आईएसआई की मंशा विपक्षी दल BNP को बहाल करना था। जिसे पाकिस्तानी समर्थक माना जाता है।
यह भी पढ़ें:‘भारत के दलाल…’, भीड़ ने पीट-पीटकर की युवकों की हत्या; ब्रिज से लटका दिए शव…जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
दावा किया गया है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यवाहक प्रमुख तारिक रहमान ने सऊदी अरब में आईएसआई अधिकारियों के साथ बैठक की है। तारिक खालिद जिया के बेटे हैं। जिनके बारे में सबूत होने की बातें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बांग्लादेश में हिंसा को भड़काने वाली पोस्ट निरंतर अपलोड की गईं। ताकि हिंसा को बढ़ावा देकर सरकार को अस्थिर किया जा सके। 500 से अधिक नेगेटिव पोस्ट की गई हैं। इनका लिंक पाकिस्तान से मिला है।
विरोध का गलत ढंग से फायदा उठाया गया
माना जा रहा है कि तारिक और आईएसआई एजेंट्स की मीटिंग में विरोध प्रदर्शनों को संगठित करने की साजिश रची गई। जिसके बाद आईएसआई ने लंदन में हिंसा भड़काने का पूरा खाका तैयार किया। पाकिस्तानी सेना के कई अफसर भी साजिश में शामिल हैं। जिसके बाद छात्र आंदोलन को लूटपाट और आगजनी में परिवर्तित किया गया। पुलिस पर हमलों के बाद प्रदर्शनकारियों पर सख्ती बढ़ी। जिसके कारण अधिक मौतें फायरिंग से हुईं। जिसकी वजह से शेख हसीना को इस्तीफा देकर बांग्लादेश से भागना पड़ा। सरकारी नौकरी में आरक्षण प्रणाली के विरोध का फायदा गलत ढंग से उठाया गया। हिंसा के बीच सरकार ने लोगों की सभी मांगें मान ली थी। इसके बाद भी हिंसा नहीं थमी और पीएम पर इस्तीफे का दबाव बढ़ाया गया। सब कुछ साजिश का हिस्सा था।
यह भी पढ़ें:फिनलैंड..त्रिपुरा या दिल्ली! आखिर कहां हैं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
2 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
2 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
2 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
3 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
3 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
11 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
12 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
13 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
22 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines