Bangladesh Political Crisis : बांग्लादेश में अभी भी हिंसा का दौर जारी है। प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर शेख हसीना देश छोड़कर चली गईं। इसके बाद नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के प्रमुख नियुक्त किए गए। सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान ने ऐलान किया कि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार गुरुवार को शपथ ग्रहण करेगी। इस बीच बेटे ने मां शेख हसीना की ‘शरण’ पर बड़ा बयान दिया।
बांग्लादेश के सेना चीफ जनरल वाकर-उज-जमान ने बुधवार को घोषणा की कि नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस की अध्यक्षता में अंतरिम सरकार गुरुवार को शपथ ग्रहण करेगी। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह रात 8 बजे होगा। अंतरिम सरकार के सलाहकार परिषद में 15 सदस्य हो सकते हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार को 84 वर्षीय अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया था।
यह भी पढ़ें : कोलकाता का वो हॉस्टल, जहां से शेख मुजीबुर्रहमान ने देखा था बांग्लादेश का सपना, उपद्रवियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा
बेटे ने मां की ‘शपथ’ पर दिया बड़ा बयान
बांग्लादेश में हिंसा भड़कने के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने भारत में शरण ली। इसे लेकर उनके बेटे साजीब वाजेद जॉय ने कहा कि अभी वह कुछ दिनों तक दिल्ली में ही रहेंगी। इस वक्त उनकी मां शेख हसीना भारत में सुरक्षित हैं और फिलहाल उनका दूसरे देश जाने का कोई प्लान है। पहले खबर आई थी कि वह भारत से लंदन चली जाएंगी, लेकिन यूके सरकार से उन्हें ग्रीन सिग्नल नहीं मिला।
यह भी पढ़ें : लंदन में रची गई हसीना सरकार गिराने की साजिश, इस ISI एजेंट से मिला था खालिद जिया का बेटा!
जानें मोहम्मद यूनुस ने क्या कहा?
इससे पहले मोहम्मद यूनुस ने देशवासियों के लिए एक बयान जारी कर कहा था कि मैं उन बहादुर छात्रों को बधाई देता हूं, जिन्होंने दूसरा विजय दिवस हासिल किया। मैं छात्रों के प्रति उनके भारी समर्थन के लिए जनता को भी धन्यवाद देता हूं। मैं सभी से शांत रहने, हिंसा से बचने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से बचने का आग्रह करता हूं। आइए हम अपने देश के पुनर्निर्माण के लिए शांतिपूर्वक मिलकर काम करें।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
2 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
4 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
5 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
5 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
6 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
10 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
13 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
16 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
16 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines