बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर उठापटक का दौर शुरू हो गया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस पर इस्तीफे को लेकर दबाव बढ़ गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। ढाका की सड़कों पर बांग्लादेश की फौज लगातार मार्च कर रही है। उधर मोहम्मद यूनुस की समर्थक रही बीएनपी पार्टी ने आम चुनाव का रोडमैप देने को कहा है। इसको लेकर आज शाम बीएनपी ने आपात बैठक बुलाई है।
यूनुस सरकार अवैधानिक- सेना प्रमुख
बांग्लादेश में सेना और यूनुस के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। बांग्लादेशी सेना प्रमुख वकार-जमान ने यूनुस सरकार को अवैधानिक बता दिया है। इसके बाद बौखलाए यूनुस खान ने इस्तीफे की धमकी दी जिसे सेना ने स्वीकार भी कर लिया। अब यूनुस इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। बांग्लादेश में जिस तरह के हालात बने हुए हैं उससे लग रहा है कि मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार का टाइम पूरा हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार यूनुस बिना चुनाव कराए अगले कुछ वर्षों तक सत्ता में रहना चाहते हैं। इसको लेकर सेना यूनुस के खिलाफ मुखर हो चुकी है।
देश में दिसंबर तक चुनाव होने चाहिए
बांग्लादेश में सेना और मोहम्मद यूनुस के बीच दरार की अटकलें बुधवार को और गहरा गई जब प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने कहा कि देश में दिसंबर तक चुनाव होने चाहिए। बांग्लादेश की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ढाका में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हएु जनरल जमान ने कहा कि चुनाव कराने पर उनका रुख नहीं बदलेगा। निर्वाचित सरकार ही किसी देश का भविष्य निर्धारित कर सकती है।
ये भी पढ़ेंः बांग्लादेश सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस दे सकते हैं इस्तीफा, सामने आई ये बड़ी वजह
कट्टरपंथी संगठन नहीं चाहते हो चुनाव
आर्मी चीफ ने कहा कि अंतरिम सरकार को संवैधानिक निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं है। रखाइन कॉरिडोर के मुद्दे पर भी सेना स्पष्ट कर चुकी है कि हमारी सहमति के बगैर इसे बनाना पूरी तरह अवैध है। बता दें के पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने भी यूनुस पर दबाव बनाते हुए दिसंबर तक चुनाव कराने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी जारी की कि अगर जल्द चुनाव नहीं हुए तो वे अंतरिम सरकार को समर्थन नहीं कर पाएंगे। हालांकि कट्टरपंथी संगठन नहीं चाहते हैं कि देश में 5 साल से पहले चुनाव हो।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान को राहत पैकेज देने पर भारत के सवालों पर IMF की सफाई, जवाब में बताए ये कारण
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
14 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
17 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
18 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
20 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के कारण रोहतांग से मनाली तक ट्रैफिक जाम
22 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
23 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
1 day agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines