पीएम हाउस से प्रदर्शनकारी उठा ले गए कालीन, शेख हसीना के बर्तनों में खाया खाना, देखें वीडियो

Bangladesh Violences: उग्र भीड़ पीएम हाउस के स्टोर में घुस गई यहां रखे कालीन और अन्य खाने-पीने का सामान ले गई है। बांग्लादेश में जगह-जगह सड़कों पर आगजनी हो रही है।

Bangladesh Violences

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में स्थिति बद से बदतर होती जा रही हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना के घर से सामने आ रही वीडियो ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उग्र प्रदर्शनकारी पीएम हाउस में जमकर उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं। गुस्साई भीड़ ने न केवल प्रधानमंत्री निवास में तोड़फोड़ की बल्कि यहां रखा सामान तक उठा ले गए।

विज्ञापन

X पर वायरल एक वीडियो में पहले तो भीड़ प्रधानमंत्री निवास में घुसी। फिर चीख-पुकार मचाते हुए युवक प्रधानमंत्री के ऑफिस और फिर उनके बेड रूम की तरफ दौड़े। उग्र भीड़ को रास्ते में रसोई दिखी तो वह वहां घुस गए, और खाना खाया फिर जो बर्तन हाथ में आया उसे उठा ले गए।

विज्ञापन

वीडियो में दिख रहा है कि  भीड़ से रसोई से खाने-पीने का सामान उठाया। फिर वह रसोई के पास स्टोर की तरफ बढ़े, इस दौरान भीड़ को कपड़े, खाने का सामान, कालीन जो सामान दिखा वह उसे ले गए। बता दें बांग्लादेश में इस समय हालत बेकाबू हैं, जगह-जगह इमारतों व सार्वजनिक जगहों पर आगजनी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ