Bangladesh Plane Crash: बांग्लादेश में एक प्लेन क्रैश हो गया है। हादसा राजधानी ढाका के उत्तरा इलाके में हुआ हैं। एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट F-7 हादसे का शिकार हुआ है और स्कूल की बिल्डिंग के ऊपर गिरा है। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एयरफोर्स का विमान माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के पास गिरा है। गिरते ही विमान में भयंकर आग लग गई और विमान धू-धू कर जलने लगा। हादसास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस, फायर ब्रिगेड्र, एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।
प्रशिक्षण उड़ान पर था लड़ाकू विमान
फायर ब्रिगेड ऑफिसर लीमा खान ने हादसा होने की पुष्टि की और बताया कि हादसे में 19 लोगों की मौत हुई है। 4 घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बांग्लादेश की वायुसेना का प्रशिक्षण विमान F-7 BGI सोमवार दोपहर को प्रशिक्षण उड़ान पर था कि ढाका के उत्तरा क्षेत्र में माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज परिसर में क्रैश होकर गिर गया। गिरते ही विमान में आग लग गई थी। आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने आस-पास खड़े पेड़ों को भी चपेट में ले लिया है। वहीं आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया।
यह भी पढ़ें:अहमदाबाद जैसे विमान हादसे में 4 लोगों की मौत, लंदन के साउथेंड एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ था विमान
भारत में भी ऐसे ही क्रैश हुआ था विमान
बता दें कि भारत में भी ऐसे ही एक प्लेन क्रैश हुआ था। हादसा गुजरात जिले के अहमदाबाद में हुआ था। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन प्लेन एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया। प्लेन बिल्डिंग की छत पर गिर गया और उसमें आग लग गई। विमान धू-धू कर जलकर राख हो गया था और इसमें सवार 241 लोगों और 12 क्रू मेंबर्स की मौत हुई थी।
यह भी पढ़ें:Air India Flight: एअर इंडिया का प्लेन रनवे पर फिसला, 3 टायर फटे और इंजन भी हुआ डैमेज
सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे वीडियो
अहमदाबाद विमान हादसे में 19 आम लोगों ने भी जान गंवाई थी। हादसे ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। लोगों को कभी न भूल सकने वाला जख्म दिया है। हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे, जिसमें प्लेन को गिरते हुए देखा गया था। हादसे में जान गंवाने वाले आम लोगों में MBBS के स्टूडेंट भी थे। वहीं हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी जान गंवाई थी। AAIB ने हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी कर दी है।
संबंधित खबरें
साइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2; क्यों क्वारंटीन किए गए 200 लोग?
22 mins agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स? कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
2 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
2 hrs agoजुलाई में ही था फ्लाईदुबई को क्रैश करने का प्लान, फिर ओमानी पायलट ने क्यों बदला इरादा?
3 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का Gen-Z आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़-आगजनी, जानें सड़कों पर क्यों हैं स्टूडेंट्स और अभिभावक?
6 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद कर प्लेन क्रैश करना चाहता था', फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
6 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
19 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
20 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines